Home व्यापार समाचार महानगर गैस, KEC समेत इन 12 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद,...

महानगर गैस, KEC समेत इन 12 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद, जानें कारण

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Watch: शेयर बाजार की ताजा खबरों से लेकर बड़े निवेश, बड़े सौदों, अधिग्रहण, नियुक्तियों और ऑर्डर जीतने तक, यहां एक नजर में देखें आज के कारोबार में कौन से शेयर सुर्खियों में रहेंगे…

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गुरुवार को गिरावट के साथ खुलने और नुकसान बढ़ाने के आसार हैं। आइए जानते हैं शेयर बाजार की ताजा खबरों से लेकर बड़े निवेश, बड़े सौदों, अधिग्रहण, नियुक्तियों और ऑर्डर जीतने तक, यहां एक नजर में देखें आज के कारोबार में कौन से शेयर सुर्खियों में रहेंगे…

महानगर गैस

भू-राजनीतिक घटनाक्रम के चलते महानगर गैस के कुछ गैस सप्लॉयर ने सप्लाई कम कर दी है, जिससे कंपनी की औद्योगिक और कमर्शियल ग्राहकों को सप्लाई प्रभावित हुई है। साथ ही, पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी घरेलू और सीएनजी क्षेत्रों को गैस आपूर्ति को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। दूसरी ओर, प्रुडेंशियल पीएलसी और उसकी सहायक कंपनियों ने महानगर गैस में अतिरिक्त 0.06 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.01 प्रतिशत हो गई है।

बोरोसिल का उत्पादन प्रभावित

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए अप्रत्याशित स्थिति का हवाला देते हुए एलपीजी की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे राजस्थान के जयपुर में बोरोसिल के ग्लास फर्नेस का उत्पादन प्रभावित हुआ है। कंपनी एलपीजी आपूर्ति में इस व्यवधान से होने वाले प्रभाव का आकलन कर रही है।

विप्रो को मिला बड़ा कांट्रैक्ट

आईटी कंपनी विप्रो ने अमेरिका स्थित बीमा और वित्तीय सर्विस प्रोवाइडर ट्रूस्टेज की रिटायरमेंट सर्विसेज के लिए कारोबार और प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण का लंबी अवधिक का कांट्रैक्ट हासिल किया है।

ओम्निटेक इंजीनियरिंग को 920 करोड़ का ऑर्डर

ओम्निटेक इंजीनियरिंग ने वेदरफोर्ड प्रोडक्ट्स जीएमबीएच से मास्टर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत 920 करोड़ रुपये का पांच साल का कांट्रैक्ट प्राप्त किया है।

केईसी इंटरनेशनल को मिले नए ऑर्डर

आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल को भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और अमेरिका में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए 1,476 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों के साथ, कंपनी का चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल ऑर्डर 22,800 करोड़ रुपये हो गया है।

संवर्धना मदरसन का युटाका में अधिग्रहण पूरा करने की कवायद तेज

संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल ने युटाका ऑटो पार्ट्स इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है। यह कंपनी द्वारा युटाका गीकेन और शिन्नीची कोग्यो में हिस्सेदारी खरीदने की पिछली घोषणा का हिस्सा है। इसके अलावा, कंपनी ने जापानी ऑटो कंपोनेंट निर्माता युटाका गीकेन के अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए टेंडर ऑफर भी पूरा कर लिया है, जिसके तहत 14 लाख से अधिक शेयर खरीदे जाएंगे।

वास्कोन इंजीनियर्स को अहमदाबाद नगर निगम से ऑर्डर

वास्कोन इंजीनियर्स को अहमदाबाद म्यूनिसिपल कार्पोरेशन से लोटस पार्क के विकास के लिए 115.9 करोड़ रुपये का कार्य ऑर्डर मिला है। इस काम को ऑर्डर मिलने की तारीख से 24 महीने के भीतर पूरा करना होगा।

अशोक लीलैंड का नया बैटरी प्लांट

अशोक लीलैंड ने चेन्नई में 400-500 करोड़ रुपये के निवेश से बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की आधारशिला रखी है। यह एक नई ग्रीनफील्ड परियोजना है।

कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस का बैंक के साथ समझौता

कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने बिहार ग्रामीण बैंक के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी समझौता किया है। इसके तहत बैंक कंपनी के बीमा उत्पादों का वितरण करेगा।

रिलैक्सो फुटवियर के सीएफओ ने दिया इस्तीफा

रिलैक्सो फुटवियर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) प्रिंस जैन ने 11 मार्च से प्रभावी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अथर इंडस्ट्रीज के गोदाम में लगी आग

अथर इंडस्ट्रीज के सूरत स्थित एक बाहरी गोदाम में आग लगने की घटना हुई। कंपनी के सभी संयंत्रों का संचालन सामान्य है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अडानी एंटरप्राइजेज की कंपनी ने एयर वर्क्स में बढ़ाई हिस्सेदारी

अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज ने एयर वर्क्स इंडिया में 14.2 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 99.98 प्रतिशत हो गई है। एयर वर्क्स विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल के कारोबार में लगी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN