Home राष्ट्रीय समाचार भारत में एलपीजी संकट: देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे हालात हैं?...

भारत में एलपीजी संकट: देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे हालात हैं? ग्राउंड रिपोर्ट

17
0

Source :- BBC INDIA

भारत में एलपीजी संकट: देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसे हालात हैं? ग्राउंड रिपोर्ट

एक घंटा पहले

अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग का असर अब दुनिया में गैस और तेल की सप्लाई पर भी पड़ने लगा है.

खासकर भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है.

भारत में एलपीजी की सालाना खपत लगभग 31 मिलियन टन के आसपास है. और अपनी ज़रूरत के तक़रीबन 80 फ़ीसदी एलपीजी के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर है.

ख़ासकर मध्यपूर्व के देशों पर, जो परोक्ष रूप से इसराइल-अमेरिका और ईरान की जंग में शामिल हैं.

इन देशों से भारत और दक्षिण एशिया के दूसरे देशों को तेल और गैस की सप्लाई स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के ज़रिए होती है.

अमेरिका-इसराइल के संयुक्त हमलों के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को बंद किया हुआ है.

इसके कारण एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं.

यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?

बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.

रिपोर्ट: प्रेरणा, सैयद मोज़िज़ इमाम, सीटू तिवारी, रुबाइयत बिस्वास, माजिद जहांगीर

शूट: देवाशीष कुमार, शाहनवाज़ अहमद, तारिक़ ख़ान, उत्तरायन चक्रवर्ती, इमरान अली

एडिट: देवाशीष कुमार

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

SOURCE : BBC NEWS