Source :- LIVE HINDUSTAN
जियो का 749 रुपये का प्लान
जियो के पास 749 रुपये का प्लान है, जो 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान में रोज का खर्च 10.40 रुपये आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। प्लान में 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी शामिल है। इसके अलावा, इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल होंगे। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इस प्लान में ग्राहकों को 35,100 रुपये का गूगल जेमिनी प्रो प्लान सब्सक्रिप्शन, जियो हॉटस्टार, जियो एआई क्लाउड और जियो टीवी का एक्सेस भी मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

