Home मनोरंजन समाचार फैमिली ड्रामा फिल्म, IMDb रेटिंग 7.4, देखने से पहले पढ़िए इसकी खामियां...

फैमिली ड्रामा फिल्म, IMDb रेटिंग 7.4, देखने से पहले पढ़िए इसकी खामियां और खूबियां

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/11/1200x900/11th_march_south__1773188262632_1773188268074.jpg

Family Drama Movie: साउथ की फिल्में देखना पसंद है? जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है? तो हाल ही में आई ‘3BHK’ की खामियों और खूबियों को जानने के बाद ही इस फिल्म को देखने का प्लान बनाएं।

साउथ की फैमिली ड्रामा फिल्म इन दिनों खुश चर्चा में है। इस फिल्म का नाम ‘3BHK’ है। ये कोई मसाला एक्शन ड्रामा फिल्म नहीं है, बल्कि यह जिंदगी का एक आईना है। अगर आप थोड़ी रिएलिस्टिक फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म आपके लिए है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। आप इसे वीकेंड पर अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं, लेकिन इस फिल्म को देखने का प्लान बनाने से पहले इसकी खामियां भी पढ़ लें।

फिल्म की कहानी

‘3BHK’ की कहानी मुंबई जैसे महंगे शहर में अपना खुद का घर खरीदने की जद्दोजहद में लगे एक मिडिल क्लास कपल के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में अदिति राव हैदरी के पति सिद्धार्थ, साउथ एक्टर अभिषेक चौहान और सृष्टि श्रीवास्तव लीड रोल में हैं।

फिल्म क्यों देखनी चाहिए?

1.अगर आप भी होम लोन या रेंट के चक्कर में फंसे हैं, तो इस फिल्म का हर एक सीन आपको इमोशनल कर देगा।

2.सिद्धार्थ, अभिषेक और सृष्टि की एक्टिंग बहुत ही नेचुरल है। फिल्म देखने पर आपको ऐसा लगेगा कि वे एक्टिंग नहीं कर रहे, बल्कि सचमें उन पलों को जी रहे हैं।

3.फिल्म दिखाती है कि कैसे एक बड़ा घर पाने की चाहत में हम अपनी छोटी खुशियां को खो देते हैं।

फिल्म की खामियां

1. फिल्म थोड़ी स्लो है। कहीं-कहीं आपको फिल्म को फॉरवर्ड करने का मन करेगा।

2. ये फिल्म उन मिडिल क्लास लोगों के लिए है जो घर खरीदने का सपना देखते हैं। छोटे शहरों या ग्रामीण परिवेश के लोग शायद इससे उतना न कनेक्ट कर पाएं।

3. कुछ दर्शकों को कहना है कि इसका क्लाइमेक्स थोड़ा प्रिडिक्टेबल लगता है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओटीटी पर आने से पहले ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के तमिल वर्शन ने 25 दिन में 10.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तेलुगू वर्शन ने थिएटर में 20 दिन में 2.09 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे।

हिंदी में फिल्म कहां देख सकते हैं?

आप इस फिल्म काे हिंदी में जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN