Home  लाइफस्टाइल समाचार बिना आईलाइनर लगाए भी आंखे दिखेंगी अट्रैक्टिव, बस अपनाएं ये मेकअप हैक्स

बिना आईलाइनर लगाए भी आंखे दिखेंगी अट्रैक्टिव, बस अपनाएं ये मेकअप हैक्स

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बहुत सी महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि अगर वह आंखों में आईलाइनर न लगाएं तो उनकी आंखे बहुत ज्यादा सूनी दिखती हैं। ऐसे में यहां कुछ मेकअप हैक्स हैं जो आंखे अट्रैक्टिव दिखाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

महिलाएं रोजाना के रूटीन मेंकअप के लिए बीबी क्रीम, लिपस्टिक और काजल जैसी जरूरी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ महिलाएं रोजाना आईलाइनर भी यूज करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना आईलाइनर के उन्हें अपनी आंखे सूनी दिखती है। इसे लगाने के बाद आंखे खूबसूरत तो दिखने लगती है लेकिन हर दिन सेम तरह से इसे लगाने पर आपको किसी खास मौके पर अलग लुक नहीं मिलता और आप खास मौकों पर रोजाना की तरह ही दिखती हैं। आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप कुछ मेकअप हैक्स को अपना सकती हैं। ये हैक्स आंखों को सुंदर और बड़ा दिखाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

हैक 1

आंखों को सुंदर और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप काजल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आंखों की वाटर लाइन पर थोड़ा मोटा काजल लगाएं। इसके बाद एक आईशैडो ब्रश लें और काजल को स्मज करें। इस तरीके से काजल लगाकर आंखे बड़ी और सुंदर दिखती हैं। अगर आंखे छोटी हैं तो इस हैक को अपनाएं।

हैक 2

आंखों को सुंदर बनाने के लिए मस्कारा काम आ सकता है। बिना किसी मेहनत के अगर आप आकर्षित आई लुक चाहती हैं तो मस्कारा लगाएं। इसे लगाने से लुक हैवी नहीं लगता बल्कि पलकें लंबी और घनी दिखती हैं, जिससे आंखें अपने-आप आकर्षक लगती हैं।

हैक 3

बिना आईलाइनर के आंखे सूनी लगती हैं तो आंखों पर हल्के आईशैडो का इस्तेमाल करें। न्यूड, पीच या लाइट ब्राउन आईशैडो कलर आंखों को नैचुरल और सुंदर बनाने का काम करते हैं। आईशैडो ब्रश पर हल्का आईशैडो लें और आंखों पर लगाएं। ब्रश न हो तो उंगली से इसे लगाएं लेकिन अच्छी तरह से मर्ज करें।

हैक 4

ब्राउन आईब्रो पेंसिल भी आपके काम आ सकती है। आईलाइनर की जगह आप ब्राउन रंग के आईब्रो पेंसिल को लगाएं और फिर अपनी उंगली मदद से ही इससे हल्का फैला लें। ये दिखने में काफी अच्छा लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN