Home टेक न्यूज़ Xiaomi Pad 8 लॉन्च: 3.2K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और...

Xiaomi Pad 8 लॉन्च: 3.2K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 9200mAh बैटरी भी

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। इसमें 3.2K 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 9200mAh की बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बड़े डिस्प्ले, हाई-एंड परफॉर्मेंस और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम टैबलेट अनुभव चाहते हैं। इसमें ऑल-मेटल वन-पीस बॉडी दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूत बनावट ऑफर करती है। टैबलेट का प्रोफाइल काफी स्लिम है और इसकी मोटाई केवल 5.75mm रखी गई है। वजन लगभग 485 ग्राम है।

टैबलेट Pine Green, Blue और Gray जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसमें 85.4 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है, जिससे यूजर्स को बड़ा और इमर्सिव स्क्रीन अनुभव मिलता है।

ऐसे हैं Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 3200×2136 पिक्सल यानी 3.2K है, जिससे स्क्रीन काफी शार्प और डीटेल्ड विजुअल्स दिखाती है। टैबलेट की पिक्सल डेंसिटी लगभग 345ppi है, जिससे टेक्स्ट पढ़ना, वीडियो देखना और फोटो एडिटिंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन स्मूद हो जाते हैं।

सम्बंधित सुझाव

डिस्प्ले 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है और इसमें Adaptive HDR सपोर्ट दिया गया है। यह Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्क्रीन को TUV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly जैसे सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं।

Xiaomi Pad 8 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसके CPU में एक Cortex-X4 कोर 3.2GHz की स्पीड पर काम करता है, जबकि तीन Cortex-A720 कोर 3.0GHz पर और बाकी कोर अलग-अलग स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें Adreno 825 GPU दिया गया है।

Xiaomi Pad 8 में HyperOS 3 सॉफ्टवेयर मिलता है। इसके साथ Xiaomi का HyperConnect फीचर भी दिया गया है, जो अलग-अलग डिवाइस के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाता है। इसके जरिए यूजर्स Cross-Device Camera, Combined Cameras, Cross-Device Unlocking, Home Screen+ और Smart Hub जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टैबलेट में कई AI बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI Writing, AI Speech Recognition, AI Translate Conversation, AI Interpreter, AI Calculator, AI Creativity Assistant और AI Art जैसे टूल शामिल हैं। इसके साथ ही Circle to Search फीचर भी मौजूद है, जिससे यूजर्स स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल करके तुरंत सर्च कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो Xiaomi Pad 8 में 9200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

इतनी रखी गई Pad 8 की कीमत

Xiaomi Pad 8 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका 8GB + 128GB मॉडल लगभग 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 32,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB + 256GB वाले टॉप मॉडल की कीमत लगभग 35,999 रुपये है। यह टैबलेट Pine Green, Blue और Gray रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN