Home टेक न्यूज़ कैमरा किंग बना iPhone! DXOMark टेस्ट में iPhone 17 Pro ने Galaxy...

कैमरा किंग बना iPhone! DXOMark टेस्ट में iPhone 17 Pro ने Galaxy S26 Ultra को छोड़ा पीछे

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DxOMark के कैमरा टेस्ट में iPhone 17 Pro ने Samsung Galaxy S26 Ultra को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple का कैमरा कलर, एक्सपोजर और वीडियो क्वालिटी में बेहतर परफॉर्म करता है।

स्मार्टफोन बाजार में Apple और Samsung के बीच मुकाबला हमेशा से काफी दिलचस्प रहा है। दोनों कंपनियां हर साल अपने फ्लैगशिप फोन के साथ नई तकनीक और बेहतर कैमरा लेकर आती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple का नया iPhone 17 Pro कैमरा टेस्ट में Samsung के Galaxy S26 Ultra से आगे निकल गया है। कैमरा टेस्टिंग के लिए मशहूर प्लेटफॉर्म DXOMARK की शुरुआती टेस्टिंग में iPhone 17 Pro ने कई मामलों में बेहतर परफॉर्म किया। यह प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन कैमरों को एक्सपोजर, कलर, ऑटोफोकस, टेक्सचर और वीडियो जैसी कई कैटेगरी में टेस्ट करता है और उसके आधार पर स्कोर देता है।

रिपोर्ट के अनुसार Apple का कैमरा खास तौर पर कलर बैलेंस, वीडियो क्वालिटी और फोटो प्रोसेसिंग में बेहतर साबित हुआ। वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra का कैमरा हार्डवेयर काफी मजबूत होने के बावजूद शुरुआती टेस्ट में थोड़ा पीछे रह गया। हालांकि यह केवल शुरुआती टेस्ट हैं।

iPhone 17 Pro कैमरा टेस्ट में आगे

DxOMark के शुरुआती कैमरा टेस्ट में iPhone 17 Pro फोन ने एक्सपोजर, कलर और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कई एरिया में आउटस्टैंडिंग रिजल्ट दिए हैं। Apple अपने कैमरा सॉफ्टवेयर और इमेज प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। कई टेस्ट में देखा गया कि iPhone 17 Pro तस्वीरों में नेचुरल कलर, स्टेबल लाइट देने में बेहतर साबित हुआ।

Samsung Galaxy S26 Ultra का कैमरा

Samsung का Galaxy S26 Ultra भी कैमरा के मामले में काफी दमदार माना जाता है। इस फोन में बड़ा सेंसर और एडवांस टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने कैमरा डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए हैं, जिससे बैकग्राउंड ब्लर यानी बोकेह इफेक्ट ज्यादा गोल और नेचुरल दिखाई देता है। हालांकि कुछ मामलों में इसकी फोकस दूरी थोड़ी बढ़ गई है, जिससे बहुत करीब की तस्वीर लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

DxOMark क्या है?

DXOMARK एक मशहूर प्लेटफॉर्म है जो स्मार्टफोन कैमरा, डिस्प्ले और ऑडियो की टेस्टिंग करता है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग लाइट कंडीशन और रियल लाइफ सीन में कैमरा को टेस्ट करता है और उसके बाद स्कोर देता है। इसके टेस्ट में फोटो, वीडियो, नाइट मोड, ज़ूम और बोकेह जैसे कई फैक्टर शामिल होते हैं।

कैमरा में क्या फर्क दिखा

दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा सिस्टम काफी एडवांस हैं, लेकिन उनके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। iPhone 17 Pro बेहतर कलर और वीडियो क्वालिटी देता है। Samsung Galaxy S26 Ultra ज़ूम और हार्डवेयर में मजबूत है। Apple का सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग फोटो को ज्यादा नैचुरल बनाता है। यानी दोनों फोन अपने-अपने तरीके से अच्छे हैं, लेकिन शुरुआती टेस्ट में iPhone थोड़ा आगे दिखाई दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN