Home मनोरंजन समाचार Advance Booking: धुरंधर-2 पहले ही दिन तोड़ेगी यह रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में...

Advance Booking: धुरंधर-2 पहले ही दिन तोड़ेगी यह रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को पछाड़ा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/08/1200x900/Dhurandhar_2_Ad_B_1772990448131_1772990454386.jpg

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद क्या कमाल करेगी वो तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले दिलचस्प बात यह है कि एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म जलवा कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही धमाका करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है और बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रीमियर का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के प्रीमियर शो के लिए अब तक 10.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इसने ‘स्त्री 2’ के 10 करोड़ रुपये के सबसे बड़े प्रीमियर ग्रॉस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है। गौर करने वाली बात यह है कि अभी फिल्म की रिलीज में 10 दिन का समय बाकी है, ऐसे में यह आंकड़ा अभी और भी ऊपर जाएगा।

कहां तक पहुंचा एडवांस बुकिंग का आंकड़ा?

आंकड़ों पर गौर करें तो सिर्फ प्रीमियर के लिए ही अब तक 1,75,122 टिकटें बिक चुकी हैं। पूरे भारत में इसके लिए करीब 7,344 शो रखे गए हैं। वहीं फिल्म के पहले दिन की बुकिंग का हाल भी जबरदस्त है। पहले दिन के लिए अब तक 2.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है, जिसके लिए 36,661 टिकटें बुक की गई हैं। हिंदी वर्जन में फिल्म का सबसे दमदार परफॉर्मेंस दिख रहा है, जहां पहले दिन के लिए 5,449 शो लगाए गए हैं। ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म खबर लिखे जाने तक 16 करोड़ 57 लाख रुपये कमा चुकी है।

पहले पार्ट के बाद टकटकी लगाए बैठे हैं फैंस

नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पार्ट-1 ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिसके बाद पार्ट-2 पर दर्शक टकटकी लगाए बैठे हैं। एक बार फिर स्पाई एक्शन थ्रिलर के साथ बड़े पर्दे पर कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। फिल्म की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है। इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, और यामी गौतम जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब देखना यह होगा कि दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या झंडे गाढ़ता है।

पेड प्रीमियर शो में रिकॉर्ड तोड़ेगी यह फिल्म

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन फैंस के लिए 18 मार्च को ही पेड प्रीमियर शो आयोजित किए जा रहे हैं। पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे बड़े सिनेमाघरों में टिकटों की डिमांड बहुत ज्यादा है। जिस तरह की रफ्तार से टिकटें बिक रही हैं, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़े धमाके कर सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN