Home व्यापार समाचार रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग… टाटा का बड़ा प्लान, अमेरिकी कंपनी से मिलाया...

रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग… टाटा का बड़ा प्लान, अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा की कंपनी टाटा पावर ने बताया कि यह सहयोग उसके तेजी से बढ़ रहे रूफटॉप सोलर (RTS), इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट कारोबार को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किया गया है।

टाटा की कंपनी टाटा पावर ने अमेरिकी आईटी कंपनी Salesforce के साथ डील की है। इस डील के तहत रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस कारोबार को डिजिटल रूप से मजबूत बनाया जाएगा। इस डील के बीच टाटा पावर कंपनी के शेयर शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 375.45 रुपये पर बंद हुए।

क्या कहा टाटा पावर ने?

कंपनी ने बताया कि यह सहयोग उसके तेजी से बढ़ रहे रूफटॉप सोलर (RTS), इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट कारोबार को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और डेटा आधारित इनसाइट्स के जरिए क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम तैयार करेगा।

क्या है डिटेल

टाटा पावर ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी में Salesforce के एजेंटफोर्स सेल्स, एजेंटफोर्स सर्विस और एजेंटफोर्स मार्केटिंग प्लेटफॉर्म को लागू किया है। यह प्लेटफॉर्म AI आधारित वर्कफ्लो के जरिए डेटा विजिबिलिटी बढ़ाने, तेज निर्णय लेने और ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देने में मदद करेगा। कंपनी ने बताया कि एजेंटफोर्स सेल्स और सर्विस मिलकर टाटा पावर के ओमनी-चैनल एंगेजमेंट मॉडल की नींव तैयार करेंगे। यह प्लेटफॉर्म पार्टनर्स और ग्राहकों की जर्नी को एंड-टू-एंड डिजिटल बनाएगा, जिसमें लीड मैनेजमेंट, इन्वेंटरी विजिबिलिटी, प्रोसेस ऑटोमेशन और रियल-टाइम परफॉर्मेंस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि कंपनी देश में ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को आगे बढ़ाने के लिए रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का विस्तार कर रही है, साथ ही ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी के अनुसार, उसकी रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर सेगमेंट ने पिछले दो वित्त वर्षों में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व में कमी के बावजूद कंपनी के मुनाफे में यह बढ़त दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी को 1,188 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।तिमाही में टाटा पावर की कुल आय करीब 10 प्रतिशत घटकर 14,269.08 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 15,793.43 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी घटकर 13,465.06 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर, 2024 तिमाही में 14,249.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर 2025) में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब सात प्रतिशत बढ़कर 3,702.04 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह 3,469.28 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN