Home मनोरंजन समाचार जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बोले- वह बेहतर...

जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बोले- वह बेहतर हैं और अब…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/07/1200x900/sji_1772855542364_1772855551865.jpg

जावेद अख्तर और सलीम खान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। अब सलीम खान जो काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं, उनका हेल्थ अपडेट जावेद ने दिया है।

सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।तबसे लेकर अब तक सलीम अस्पताल में ही हैं। खान परिवार अस्पताल में उनसे मिलने जाता रहता है। खबर आई थी कि सलीम का ब्रेन हेमरेज ट्रीटमेंट हुआ और अब वह स्टेबल हैं।

कैसा है सलीम खान का हाल

खैर अब सलीम के दोस्त जावेद अख्तर का अपडेट सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में दिल्ली में एक बुक लॉन्च के दौरान जावेद ने कहा कि सलीम अब बेहतर हैं। वह रिकवर कर रहे हैं। वह चेयर पर बैठ पा रहे हैं और बात कर रहे हैं मतलब अब बेहतर हैं।

कई सेलेब्स गए थे सलीम से मिलने

बता दें कि जावेद, सलीम से मिलने अस्पताल भी गए थे। वैसे जावेद के अलावा भी कई सेलेब्स सलीम का हेल्थ अपडेट लेने अस्पताल गए थे जिसमें आमिर खान, शाहरुख खान, रितेश देशमुख, संजय दत्त, रणवीर सिंह भी हैं।

आमिर खान ने भी दिया था हेल्थ अपडेट

इससे पहले आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान कहा था, ‘मैं सलीम साहब से मिलने गया था। पर्सनली तो मैं उनसे मिल नहीं पाया, लेकिन परिवार वालों से मिला। अलविरा जी ने मुझे बताया कि वह अब बेहतर हैं। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं और जल्दी घर आ जाएं।’

डेजी शाह ने भी बताया था सलीम का हाल

वहीं डेजी शाह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था, मैं सलीम सर से मिल तो नहीं पाई, लेकिन मैं सलमान सर के साथ टच में हूं। सलीम सर अब बेहतर हैं। वह अब खतरे से बाहर हैं।

बता दें कि जब सलीम अस्पताल में भर्ती हुए थे जब वहां के डॉक्टर ने मीडिया के सामने स्टेटमेंट देकर सलीम का अपडेट दिया था और बताया था कि उन्हें वेन्टिलेटर पर रखा गया था क्योंकि जब वह अस्पताल आए थे जब उन्हें झटके लग रहे थे और उनका बीपी भी बहुत ज्यादा था।

हालांकि डॉक्टर के स्टेटमेंट से सलमान खान और पूरा परिवार काफी नाराज हुआ था। वे नहीं चाहते थे कि बिना उनकी मर्जी के स्टेटमेंट दिया जाए क्योंकि यह पर्सनल मैटर है। उन्होंने कहा कि जब कोई अपडेट देना होगा तो वे खुद दे देंगे। उन्होंने फिर क्लीयर किया कि अब सलीम को लेकर कोई अपडेट ना दिया जाए।

वैसे तबसे लेकर अब तक ना तो डॉक्टर्स और ना ही अस्पताल की टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN