Home  लाइफस्टाइल समाचार भूलकर भी इन जगहों पर घर खरीदने की ना करें गलती, जिंदगीभर...

भूलकर भी इन जगहों पर घर खरीदने की ना करें गलती, जिंदगीभर होगा पछतावा

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Places not suitable for making home: घर, फ्लैट या फिर जमीन लेने की सोच रहे हैं और एक शांत, सुकूनभरी जगह पर आशियाना बनाने की चाह है तो भूलकर भी इन 5 जगहों पर ना लें। अपने फैसले पर जिंदगीभर पछताना पड़ सकता है।

घर खरीदने का सपना हर किसी को होता है। लेकिन मिडिल क्लास के लिए ये बेहद खास होता है क्योंकि एक आशियाना बनाने के लिए लोग अपने पूरे जीवनभर की कमाई लगा देते हैं। तब जाकर एक घर या फ्लैट खरीद पाते हैं। लेकिन एक गलत डिसीजन उन्हें लाइफटाइम पछतावा दे सकता है। वैसे तो घर और जमीन खरीदते समय काफी चीजों की देख-परख की जाती है। लेकिन लोकेशन का ध्यान रखना भी जरूरी है। आमतौर पर लोग लोकेशन के नाम पर दूरी, ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी वगैरह देखते हैं। लेकिन घर लेते समय ध्यान रखें कि इन 5 जगहों पर घर ना लें नहीं तो पूरी लाइफ पछतावा और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे लाइन के पास

रेलवे लाइन के आसपास बसी बस्तियों में घर लेने की गलती ना करें। नहीं तो ट्रेन की आवाज से जिंदगीभर शोर-शराबे से परेशान रहेंगे। ध्वनि प्रदूषण होगा और साथ ही उन घरों में कई बार ट्रेन गुजरने के साथ कंपन भी होता है। जिससे घर की मजबूती पर भी असर होता है। तो अगर आप शांति पसंद इंसान हैं तो रेलवे लाइन के आसपास घर लेने की गलती ना करें।

डम्पिंग यार्ड के आसपास

जिन लोगों के फ्लैट या घर डम्पिंग यार्ड के आसपास होते हैं उन्हें बदबू और शोर दोनों से परेशान होना पड़ता है। कभी अगर हवा आपके घर या फ्लैट की तरफ चल दी तो बदबू से हाल बेहाल हो जाएगा। साथ ही ये बदबू आपके बच्चों और बड़ों की सेहत के लिए हार्मफुल है। वहीं ऐसी जगहों पर कूड़ा गाड़ियों की आवाजें भी दिनभर परेशान करती हैं।

फार्म हाउस या मैरिज हॉल के आसपास

अगर आपका घर किसी फार्म हाउस जहां पर पार्टीज, शादियां वगैरह होती है। तो आप अनचाहे शोर-शराबे से परेशान हो जाएंगे। रात को सोने के टाइम बज रहे डीजे से आपकी नींद जरूर डिस्टर्ब होगी और आप कुछ नहीं कर सकते।

नाले के आसपास

काफी सारी कॉलोनियां गंदे नाले के ऊपर ही बसी रहती हैं या उन नालों से सटी बनी होती है। इन नालों के बगल में घर मतलब बीमारियों को न्योता है। यहां से उठने वाली बदबू घर के सदस्यों को बीमार करने के लिए काफी होंगी।

हाईटेंशन लाइंस

ऐसा काफी कम देखने को मिलता है। लेकिन हाईटेंशन लाइंस और तार के आसपास घर लेने से भी बचना चाहिए। इन तारों में इतनी एनर्जी होती है कि आपके शरीर की एनर्जी को खींचना स्टार्ट कर देती है। हाईटेंशन तार वाली जगहों के आसपास भी घर लेने से बचना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN