Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/06/1200x900/jio_hot_star_movies_list_1772797625451_1772797625628.jpgशुक्रवार शाम काम खत्म करके सैटर्डे, संडे फिल्में देखकर घर पर चिल करने का इरादा है तो यहां कुछ फिल्मों के सजेशंस हैं। फिल्म की समरी और आईएमडीबी रेटिंग साथ में दी तो आपको चुनाव करना आसान रहेगा।
वीकेंड पर ओटीटी पर फिल्में देखने का प्लान है यहां अलग-अलग जॉनर की कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के ऑप्शंस हैं। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो जॉनर के हिसाब से आप फिल्में चुन सकते हैं। यहां आप यह भी जान सकते हैं कि किस फिल्म की किया खासियत है। इस हिसाब से आप कॉमेडी, थ्रिलर, साई-फाई, फैमिली ड्रामा जैसे टॉपिक्स में अपनी पसंदीदा फिल्म चुन सकते हैं। साथ में IMDb रेटिंग भी है जिससे आपको फैसला लेने में आसानी होगी।
1. द राजा साब
द राजा साब साउथ सुपरस्टार प्रभास की चर्चित फिल्म है। यह तेलुगु हॉरर कॉमेडी है इसमें प्रभास राजू के रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त प्रभास के दादाजी बने हैं। राजू को विरासत में एक डरावनी पुरानी हवेली मिलती है। यहां उन्हें एक डरावना सच पता चलता है। यह सुपरनैचुरल पावर्स और कॉमेडी फिल्म हो जो आपको डराने के साथ हंसाएगी भी।
क्यों देखें: प्रभास के फैन हैं और उन्हें एक अलग तरह की फिल्म में देखना चाहते हैं तो यह मूवी देख सकते हैं। अगर हॉरर-कॉमेडी भी पसंद है तो फिर देर किस बात की।
जॉनर: हॉरर-कॉमेडी
2. सीक्रेट स्टोरीज: रोजलिन
रोजलिन नाम की एक लड़की को हरे रंग की आंखों वाले कातिल के डरावने सपने आते हैं। कहानी तब खौफनाक मोड़ लेती है जब उसकी जिंदगी में असल में उसके जैसा ही मेहमान आता है। यह सीरीज है।
क्यों देखें: अगर आप एक तरह की कहानियां देखकर बोर हो गए हैं तो यह फिल्म देख सकते हैं।
जॉनर: साइकोलॉजिकल थ्रिलर
3. किस किसको प्यार करूं 2
शिव, शक्ति और करण इस बार और भी बड़ी मुसीबत में फंसते हैं जब उनकी शादियों का कन्फ्यूजन पिछली फिल्म से दोगुना हो जाता है। फिल्म के लीड एक्टर कपिल शर्मा हैं। अगर आप उन्हें मूवी में कॉमेडी करते देखना चाहते हैं तो फिल्म देख सकते हैं।
क्यों देखें: अगर आप वीकेंड पर दिमाग थकाना नहीं चाहते और सिर्फ हंसना चाहते हैं।
जॉनर: कॉमेडी
4. प्रीडेटर: बैडलैंड्स
इस फिल्म में आपको दूसरी दुनिया देखने को मिलेगी। याउतजा नाम की एलियन प्रजाति दूसरे ग्रहों पर जाकर वहां के इंसानों और खतरनाक जीवें का शिकार करती है। आपने प्रीडेटर्स की पुरानी सीरीज देखी हैं तो मजा आएगा।
क्यों देखें: एली फैनिंग की दमदार एक्टिंग और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के लिए। आपको एलियन्स और दूसरी दुनिया को जानने में इंट्रेस्ट है तो भी देख सकते हैं।
जॉनर: साई-फाई, एक्शन
5. लकी: द सुपर स्टार
अगर आप क्यूट और दिल जीतने वाली कहानी देखना चाहते हैं तो यह मूवी देख सकते हैं। इसमें एक सड़क के पपी को उसके घर पहुंचाने की कहानी दिखाई गई है। साथ ही आप देखेंगे कि वह कैसे एक बच्चे को हील करने में मदद करता है, परिवारों को साथ लाता है और राजनीतिक उथल-पुथल की वजह बनता है।
क्यों देखें: यह एक दिल छू लेने वाली फिल्म है जिसे आप बच्चों और परिवार के साथ देख सकते हैं।
जॉनर: फैमिली ड्रामा, कॉमेडी
6. वन बैटल आफ्टर अनदर
लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर यह फिल्म युद्ध के मैदान की कड़वी सच्चाई और एक सैनिक के मानसिक संघर्ष को बहुत ही बारीकी से दिखाती है।
क्यों देखें: बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी और डिकैप्रियो की पावरफुल परफॉरमेंस के लिए।
जॉनर: वॉर ड्रामा- थ्रिलर
7. द कंजूरिंग: लास्ट राइट्स
एड और लोरेन वॉरेन अपने करियर के सबसे खतरनाक और आखिरी केस का सामना करते हैं। यह केस उनकी अपनी जान और विश्वास को खतरे में डाल देता है।
क्यों देखें: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस कल्ट सीरीज का फिनाले मिस नहीं करना चाहिए।
जॉनर: सुपरनैचुरल हॉरर
8. डेड सी
समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज दुर्घटना का शिकार हो जाता है। बचे हुए लोग न केवल पानी की लहरों से बल्कि पानी के नीचे छिपे एक रहस्यमयी खतरे से भी लड़ते हैं।
क्यों देखें: सर्वाइवल थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह एक बढ़िया अनुभव है।
जॉनर: सर्वाइवल थ्रिलर
9. द बर्ब्स
एक कपल शांति की तलाश में शहर से दूर एक मोहल्ले में शिफ्ट होता है लेकिन उनके अजीबोगरीब पड़ोसी उनकी जिंदगी को नर्क बना देते हैं।
क्यों देखें: सस्पेंस और डार्क ह्यूमर का बढ़िया ब्लेंड। कुछ अलग देखना हो तो देख सकते हैं।
जॉनर: मिस्ट्री-डार्क कॉमेडी
10. विक्रम ऑन ड्यूटी
एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर एक ऐसे हाई-प्रोफाइल केस में फंस जाता है जहां उसे पॉलिटिकल प्रेशर का सामना करना पड़ता है। उसे अपनी ड्यूटी और परिवार के बीच चुनाव करना है।
क्यों देखें: साउथ स्टाइल का धमाकेदार एक्शन और पावरफुल डायलॉग्स।
जॉनर: एक्शन-क्राइम ड्रामा
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


