Home मनोरंजन समाचार क्या कहेगा परिवार और रिश्तेदार? द फैमिली मैन का वो सीन जिसे...

क्या कहेगा परिवार और रिश्तेदार? द फैमिली मैन का वो सीन जिसे पढ़कर निम्रत कौर के छूट गए थे पसीने

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/06/1200x900/nimrit_kaur_06_03_1772801108367_1772801112985.png

Nimrit Kaur on Gaali Scene: द फैमिली मैन सीजन 3 में निम्रत कौर नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने इस सीरीज में काम करने को लेकर बात की। सीरीज में निम्रत कौर ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। उन्होंने बताया कैसे गाली वाला सीन शूट करते वक्त उनके पसीने छूट गए थे। 

द फैमिली मैन इंडिया की सबसे पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। तीसरा सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था। फैमिली मैन के तीसरे सीजन में निम्रत कौर भी नजर आई थीं। उन्होंने हाल ही में इस सीरीज में अपने काम को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें जब सीरीज में काम मिला तब तक उन्होंने फैमिली मैन देखा नहीं था। उन्होंने सिर्फ सीरीज के बारे में सुना था। निम्रत कौर ने बताया कि कैसे गाली वाला सीन करते वक्त उनके पसीने छूट गए थे।

द फैमिली मैन 3 में नजर आई थीं निम्रत कौर

निम्रत कौर हाल ही में द लल्लनटॉप के एक ईवेंट में पहुंचीं। इस दौरान निम्रत कौर ने बताया कि कैसे उन्हें सीरीज में रोल मिला था। इसी के साथ निम्रत कौर ने उस सीन के बारे में भी बात की जिसको करते वक्त एक्ट्रेस के पसीने छूट गए थे।

बोल्ड रोल निभाती दिखी थीं निम्रत कौर

द फैमिली मैन में निम्रत कौर ने एक बोल्ड महिला का किरदार निभाया है जो एक तरह के क्राइम सिंडिकेट को चलाती हैं। सीरीज में एक सीन है जहां निम्रत कौर फोन पर जयदीप अहलावत के किरदार से बात करते हुए उनके साथ काफी गाली-गलौज वाली भाषा में बात करती हैं। इसके बारे में बात करते हुए निम्रत ने कहा कि सीन को करते हुए उनके पसीने छूट गए थे।

द फैमिली मैन का ये सीन पढ़कर छूट गए थे पसीने

निम्रत ने कहा कि वो सीन पढ़कर उनके पसीने छूट गए थे। उन्होंने कहा वो इतना घबरा गई थीं। उन्होंने सोचा था कि वो एक शब्द तो सीन में बदलवा ही लेंगी क्योंकि जिंदगी में वो ये शब्द इस्तेमाल करती नहीं। निम्रत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि असल लाइफ में किसी को कटाक्ष कुछ बोलना हो तो वो बोल नहीं पातीं, लेकिन वो शब्द वो नहीं बोलतीं।

निम्रत कौर बदलवाना चाहती थीं सीन से एक शब्द

निम्रत ने बताया कि सेट पर भी उन्होंने बहुत मोलभाव किया कि उस हिंदी शब्द की जगह अंग्रेजी का कुछ बोल लेते हैं। कुछ और हिंदी का शब्द बोल लेते हैं। निम्रत ने कहा कि वो एक आर्मी वाले बैकग्राउंड में पली-बढ़ी हैं। उनकी अपब्रिंगिंग एक गुड गर्ल वाली है….उन्हें सबसे ज्यादा मुसीबत ये लग रही थी कि घरवाले, दोस्त, रिश्तेदार जब ये सीन देखेंगे तो कहेंगे कि लड़की हाथ से निकल गई। ऐसी भाषा, लेकिन वहीं सीन उन लोगों ने खूब पसंद किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN