Source :- LIVE HINDUSTAN
भारत में Truke TruClips की कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स Onyx Blue और Mint Mist कलर ऑप्शन में मिलते हैं। ये अभी कंपनी की ऑफिशियल ट्रूक इंडिया वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। फुल चार्ज में यह 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
ओपन-ईयर ईयरबड्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। नॉइज, बोट समेत कई पॉपुलर ब्रांड इस कैटेगरी में ऑडियो डिवाइस लॉन्च कर चुके हैं और अब ट्रूक ने भी इस कैटेगरी में नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने लेटेस्ट ओपन वायरलेस स्टीरियो (OWS) हेडसेट के तौर पर Truke TruClips को भारत में लॉन्च किया है। नए वायरलेस हेडसेट में ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन है, जिसका मकसद कान के कैनाल को अनब्लॉक रखना है, ताकि यूजर ऑडियो सुनते समय अपने आस-पास की चीजों के बारे में जागरुक रह सकें। यह वियरेबल भारत में बनाया गया है और कंपनी का कहना है कि इसे घूमते-फिरते, ऑफिस के काम, वर्कआउट और गेमिंग जैसी एक्टिविटीज के दौरान पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि वायरलेस हेडसेट में स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट शामिल है। कॉलिंग के दौरान साफ आवाज के लिए इसमें चार माइक्रोफोन हैं और लेदर फिनिश वाला चार्जिंग केस है। कितनी है कीमत और इसमें क्या खास है, चलिए जानते हैं…

इतनी है Truke TruClips की कीमत
भारत में Truke TruClips की कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स Onyx Blue और Mint Mist कलर ऑप्शन में मिलते हैं। ये अभी कंपनी की ऑफिशियल ट्रूक इंडिया वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
यहां से खरीदें
Truke TruClips की खासियत
कंपनी के मुताबिक, 12 एमएम कस्टमाइज्ड टाइटेनियम ड्राइवर्स से लैस, Truke TruClips में 24-bit स्पैटियल ऑडियो के लिए सपोर्ट है। ईयरबड्स ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन के साथ आता है, जिससे म्यूजिक या दूसरा ऑडियो कंटेंट सुनते समय आस-पास की आवाज सुनाई देती है।
कॉल के लिए, Truke TruClips वायरलेस हेडसेट में PureVoice एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सपोर्ट के साथ एक क्वाड माइक्रोफोन सेटअप है। यह 40ms की लेटेंसी के साथ एक डेडिकेटेड लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी देता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। ईयरबड्स डुअल डिवाइस पेयरिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर इसे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें प्लेबैक और कॉल मैनेजमेंट के लिए टच कंट्रोल हैं और यह वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट देता है।
कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ यह फुल चार्ज में कुल 55 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। चार्जिंग केस जल्दी टॉप-अप के लिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है।
ईयरबड्स में सिलिकॉन क्लिप-ऑन बिल्ड का इस्तेमाल किया गया है और ये लेदर फिनिश वाले प्रीमियम डुअल-फॉर्म चार्जिंग केस के साथ आते हैं। इन्हें पानी और पसीने से बचाने के लिए IPX5 रेटिंग मिली है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी और भारत में 400 से ज्यादा सर्विस सेंटर पर सर्विस सपोर्ट मिलता है।
आप इन ओपन-ईयर बड्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



