Home मनोरंजन समाचार द केरल स्टोरी 2 में ना आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी...

द केरल स्टोरी 2 में ना आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे मेरी ऑडियंस…

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/05/1200x900/adah_1772737078730_1772737087699.jpg

अदा शर्मा द केरल स्टोरी में नजर आई थीं। जब केरल स्टोरी 2 के पोस्टर रिलीज हुए तो फैंस हैरान हो गए कि आखिर क्यों फिल्म के सीक्वल में अदा नहीं हैं। अब अदा ने इस पर अपनी बात रखी है।

अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी फिल्म की थी और इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2 में अदा नजर नहीं आईं। फैंस यही जानना चाहते थे कि आखिर क्यों अदा दूसरे पार्ट में नजर नहीं आई हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर फाइनली चुप्पी तोड़ दी है।

द केरल स्टोरी 2 में ना होने पर क्या बोलीं अदा

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक अदा ने कहा, ‘मैं उस फिल्म के बारे में बात करते हुए काफी खुश होती हूं जिसका मैं हिस्सा थी। जब मैं फिल्म का पार्ट नहीं हूं तो उसके बारे में बोलना मतलब न्यूज में आना है। मुझे सीक्वल का ऑफर मिला या नहीं वो मेरे और मेकर्स के बीच रहना चाहिए और इसे पब्लिकली डिस्कस नहीं करना चाहिए। पहला पार्ट अफगानिस्तान के आईएसआईएस कैम्प्स पर आधारित है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मासूम लड़की आतंकवादी बन जाती है। पार्ट 2 पूरी अलग स्टोरी है।’

ऑडियंस मुझे बहुत प्यार करती है

अदा से फिर पूछा गया कि फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं तो अदा ने कहा, मेरी ऑडियंस मुझे बहुत प्यार करती है। वे मुझे हर फिल्म में देखना चाहते हैं। उन्होंने मुझे हर किरदार में एक्सेप्ट किया है मेरी डेब्यू फिल्म 1990 से लेकर जब मैं द केरल स्टोरी में नजर आई।

अदा की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म तुमको मेरी कसम में नजर आई थीं। इस फिल्म में अदा के साथ ईशा देओल, अनुपम खेर भी थे।

अदा की अपकमिंग फिल्म

अब अदा फिल्म हातक वन हाइस्ट नो मर्सी में नजर आएंगी। इस फिल्म को अजय के शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह अजय की पहली फिल्म है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी, लेकिन इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अदा ने शिवरंजनी आचार्या का किरदार निभाया है जो एक स्टाइलिश अवतार है। फिल्म को 8 पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और इसकी शूटिंग राजस्थान और नॉर्थ इंडिया में हुई है।

मार्शल आर्टिस्ट हैं अदा शर्मा

अदा कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अदा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी अतरंगी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अदा शर्मा एक परफेक्ट मार्शल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने भारतीय मार्शल आर्ट शैलियों खासकर कलरिपयट्टू, सिलंबम और तलवारबाजी में महारत हासिल किया है। उन्होंने कमांडो सीरीज में अपने इस टैलेंट को भी दिखाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN