Home व्यापार समाचार इस कंपनी से 2500 कर्मचारी होंगे बाहर, लेकिन छंटनी की वजह AI...

इस कंपनी से 2500 कर्मचारी होंगे बाहर, लेकिन छंटनी की वजह AI नहीं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Layoff: साल 2026 की शुरुआत में ही बड़ी टेक और वित्तीय कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने अपने रोबोटिक्स डिवीजन में और निवेश बैंकिंग कंपनी Morgan Stanley ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में कटौती की है।

Layoff: साल 2026 की शुरुआत में ही बड़ी टेक और वित्तीय कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने अपने रोबोटिक्स डिवीजन में और निवेश बैंकिंग कंपनी Morgan Stanley ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में कटौती की है। Morgan Stanley ने अपने वैश्विक कार्यबल में से लगभग 2,500 लोगों (कुल कर्मचारियों का लगभग 3%) को नौकरी से निकालने की योजना बनाई है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी है।

किसे पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

यह छंटनी कंपनी के तीन प्रमुख डिवीजनों जैसे, इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज, वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चपेट से कंपनी के वित्तीय सलाहकार बाहर रहेंगे। यह छंटनी वैश्विक स्तर पर होने की संभावना है।

कब से होगी छंटनी प्रभावी?

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, Morgan Stanley इस महीने से कर्मचारियों को निकालना शुरू कर सकता है। दिलचस्प बात यह है कि Morgan Stanley की यह छंटनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से नहीं, बल्कि बदलती व्यावसायिक प्राथमिकताओं, वैश्विक स्थान रणनीति और व्यक्तिगत प्रदर्शन समीक्षा के आधार पर की जा रही है। इससे पहले पिछले साल भी कंपनी ने लगभग 2,000 पदों पर कटौती की थी।

अमेजन भी कर रहा छंटनी

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज Amazon ने इस हफ्ते छंटनी का एक और दौर चलाया है, जिसका शिकार इस बार कंपनी का रोबोटिक्स डिवीजन हुआ है।

कितने कर्मचारी हुए बेरोजगार?

कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एक प्रवक्ता ने इसे “अपेक्षाकृत छोटी संख्या” बताया है। माना जा रहा है कि Amazon ने मंगलवार को यह कदम उठाया।

कंपनी का क्या है पक्ष?

Amazon के रोबोटिक्स विभाग के वाइस प्रेसीडेंट स्कॉट ड्रेसर ने एक आंतरिक संदेश में इस फैसले को “मुश्किल लेकिन जरूरी” बताया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि रोबोटिक्स कंपनी के लिए एक strategic priority बनी रहेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम नियमित रूप से अपने संगठनों की समीक्षा करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीमें इनोवेशन और ग्राहकों तक बेहतर सेवा पहुंचाने के लिए सही रूप से तैयार हैं।” एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमेजन प्रभावित कर्मचारियों को सेवेरेंस पे, हेल्थ इंश्योरेंस लाभ, और नौकरी खोजने में सहायता प्रदान कर रहा है।

क्या है बड़ी वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon ने हाल ही में अपने ब्लू जे रोबोटिक्स प्रोजेक्ट को शेल्फ कर दिया है, जो एक वेयरहाउस रोबोट था। कंपनी अब एक नई रोबोटिक्स प्रणाली की ओर बढ़ रही है, जिसके चलते यह पुनर्गठन किया जा रहा है।

अमेजन के अब तक के छंटनी के आंकड़े

Amazon लगातार अपने खर्चों में कटौती कर रहा है। साल 2022 से अब तक कंपनी लगभग 57,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। जनवरी 2026 में 16,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी हुई। वहीं, अक्टूबर 2025 में बड़े पैमाने पर छंटनी का दौर चला। जबकि, 2023 में 27,000 कर्मचारियों की छंटनी हुई।

क्या है AI का रोल?

Amazon के CEO एंडी जेसी ने पहले ही संकेत दिया था कि जनरेटिव AI के बढ़ते इस्तेमाल से कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यबल में कमी आ सकती है। दूसरी ओर, Morgan Stanley की छंटनी का AI से कोई सीधा संबंध नहीं बताया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN