Home विश्व समाचार पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ किया खेल, हमला हुआ तो पीछे...

पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ किया खेल, हमला हुआ तो पीछे हटा; डील को धता दिखाया

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सितंबर 2025 में हस्ताक्षरित रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते (SMDA) ने सुरक्षा सहयोग को औपचारिक रूप दिया। इस समझौते के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, किसी ‘एक देश पर आक्रमण को दोनों पर आक्रमण माना’ जाएगा।

अमेरिका और ईरान, दो देशों के बीच शुरू हुआ युद्ध कई मुल्कों तक पहले ही फैल चुका है। अब आशंका जताई जा रही है कि इसकी आग पाकिस्तान तक भी पहुंच सकती है। दरअसल, इसकी वजह पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुई सुरक्षा डील है, जिसके तहत किसी एक पर भी हमला दोनों पर हमला माना जाएगा। हालांकि, अब तक तो पाकिस्तान समझौते में लिखी वादों की खिलाफी करता नजर आ रहा है। ईरान, सऊदी अरब के क्षेत्र में कई हमले पहले ही कर चुका है।

समझौते में क्या

सितंबर 2025 में हस्ताक्षरित रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते (SMDA) ने सुरक्षा सहयोग को औपचारिक रूप दिया। इस समझौते के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार, किसी ‘एक देश पर आक्रमण को दोनों पर आक्रमण माना’ जाएगा।

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, SMDA में यह प्रावधान है कि दोनों में से किसी भी एक देश पर होने वाला हमला दोनों देशों पर हुआ हमला माना जाएगा और दोनों देश मिलकर उसका मुकाबला करेंगे। मसलन, अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो इसे सऊदी अरब पर भी हमला माना जाएगा। तब सऊदी अरब को भी इसका जवाब देने का अधिकार मिल जाएगा।

इधर, ईरान लगातार सऊदी अरब के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर रहा है। उसकी रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इस समझौते को लागू करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

अपने बुने जाल में फंसा पाकिस्तान?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से एक्स पर इन हमलों की निंदा जरूर की गई है तथा सऊदी अरब के साथ एकजुटता भी व्यक्त की गई है, लेकिन सऊदी अरब को कोई युद्धक मदद देने या फिर ईरान के हमले का जवाब देने की कोई बात नहीं कही गई है। संदेश यह जा रहा है कि पाकिस्तान इस समझौते का पालन नहीं कर रहा है। इससे पाकिस्तान अपने ही बुने जाल में फंस गया है।

पाकिस्तान क्या बोला

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने मंगलवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के समय वह सऊदी अरब और ईरान के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में थे। डार ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि जब संघर्ष शुरू हुआ, उस वक्त वह इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब में थे तथा उन्होंने सऊदी अरब और ईरान के विदेश मंत्रियों से संपर्क किया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने ईरानी समकक्ष को बताया कि सऊदी अरब के साथ हमारा पारस्परिक रक्षा समझौता है। उन्होंने मुझसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि सऊदी अरब की धरती का इस्तेमाल हमारे खिलाफ न किया जाए।’ डार ने कहा कि इस बातचीत के बाद, ‘सऊदी अरब पर युद्ध का प्रभाव न के बराबर रहा है।’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। डार ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से उन्होंने तुर्की, बांग्लादेश, फिलिस्तीन, ईरान, उज्बेकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, ओमान, इराक, बहरीन और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ (EU) के उपाध्यक्ष से फोन पर बातचीत की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN