Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2 Spoiler: वृंदा को परेशान करेगी मिताली, ऋतिक उठाएगा ये बड़ा...

KSBKBT 2 Spoiler: वृंदा को परेशान करेगी मिताली, ऋतिक उठाएगा ये बड़ा कदम

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/05/1200x900/MITALI_VRINDA_05_03_1772685399023_1772685402859.png

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद ने पूरे परिवार को नोयोना का सच बता दिया है। हर कोई नोयोना के बारे में जानकर हैरान है। अब जल्द ही नोयोना शांतिनिकेतन के बाहर होगी। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में फैंस के साथ-साथ वीरानी हाउस के सदस्यों को इस चीज का इंतजार है कि आखिर मिहिर नोयोना के साथ क्या करेगा। मिहिर को नोयोना का सच पता चल गया है। अब बस मिहिर पूरे परिवार के सामने सबूत के साथ नोयोना का सच लाएगा। मिहिर पूरे परिवार को वो वीडियो दिखाएगा जिसको लेकर नोयोना ने झूठ बोला था। अंगद ने मिहिर से पहले ही पूरे परिवार को सच बता दिया है। आज का एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। नोयोना को शांतिनिकेतन से बाहर निकालेगा मिहिर।

तुलसी के संग होली खेलने पहुंचा मिहिर

मिहिर को पता चल गया है कि नोयोना ने उससे झूठ बोला था। अब मिहिर तुलसी को मनाने की कोशिश कर रहा है। वो होली खेलने के लिए तुलसी के पास जाता है। वो किसी से कोई रंग नहीं लगवाता है। वो अपनी चाची से कहता है कि वो 6 साल बाद किसी के साथ सबसे पहले होली खेलना चाहता है।

नाराज तुलसी को मनाने की मिहिर ने ठानी

मिहिर तुलसी के पास जाता है। वो उसे बताता है कि वो उसके साथ रंग खेलने आया है। तुलसी मिहिर की हरकत पर नाराजगी जाहिर करती है। हालांकि, मिहिर तुलसी को ये साफ कर चुका है कि वो तुलसी का दिल वापस जीतकर रहेगा।

वृंदा को परेशान करेगी मिताली

सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक, वृंदा और अंगद की वापसी मिताली को पसंद नहीं आई है। वो अब वीरानी हाउस में वृंदा के जीवन में मुसीबत लाएगी। वो उसके लिए परेशानियां खड़ी करेगी।

ऋतिक और मुन्नी की लव स्टोरी होगी शुरू?

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक अपने लिए फैसला लेगा। वो मिताली को तलाक देगा। मिताली को तलाक देने के फैसले में तुलसी अपने बेटे का साथ देगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर का साथ भी ऋतिक को मिलेगा। इधर मुन्नी ने भी राहुल से अपनी सगाई तोड़ दी है। तुलसी को भी इस बारे में पता चल गया है। मुन्नी तुलसी को बताएगी कि राहुल को उसपर भरोसा नहीं था इस वजह से उसने ये रिश्ता तोड़ दिया। मुन्नी ऋतिक को पसंद करती है। अब शो में क्या शुरू होगी ऋतिक और मुन्नी की लव स्टोरी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN