Home टेक न्यूज़ रेल यात्री अलर्ट! रेलवे कर्मचारी बनकर ठग लूट रहे पैसे, 1 गलती...

रेल यात्री अलर्ट! रेलवे कर्मचारी बनकर ठग लूट रहे पैसे, 1 गलती से कर सकती आपको कंगाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपको Indian Railways के नाम कोई ट्रेन टिकट बुकिंग कैंसलेशन या टिकट रिफंड का कॉल, SMS और WhatsApp मैसेज आए और उसमें आपसे बैंक डिटेल या OTP मंगा जाए तो यह साइबर ठगी है। ऐसे फ्रॉड से बचकर रहें:

साइबर फ्रॉड के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। नए-नए तरफ से ठग लोगों को फंसाने का काम कर रहे हैं। अब Indian Railways के नाम पर भी फ्रॉड शुरू हो गए हैं, इसी वजह से रेलवे की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया है कि कुछ लोग खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर फोन कॉल, SMS और WhatsApp मैसेज के जरिए लोगों से बैंक डिटेल और OTP मांग रहे हैं। रेलवे ने साफ शब्दों में कहा है कि उसका कोई भी अधिकारी या कर्मचारी फोन पर किसी से बैंक अकाउंट की जानकारी या OTP नहीं मांगता। अगर किसी के पास ऐसा कॉल या मैसेज आता है तो वह पूरी तरह फर्जी है।

ऐसे मामलों में ज्यादातर लोग जल्दबाजी या डर की वजह से अपनी पर्सनल जानकारी शेयर कर देते हैं और बाद में उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हर नागरिक जागरूक रहे और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करे।

ऐसे किए जा रहे फ्रॉड

इन कॉल और मैसेज में लोगों को अलग-अलग बहाने दिए जाते हैं। कभी कहा जाता है कि आपका टिकट रद्द हो गया है और रिफंड के लिए बैंक डिटेल दें। कभी कहा जाता है कि आपके खाते में रेलवे की ओर से कोई भुगतान अटका हुआ है। कुछ मामलों में नौकरी या ठेका दिलाने के नाम पर भी लोगों से संपर्क किया जाता है। इसमें सबसे खतरनाक बात यह है कि ठग बैंक डिटेल, डेबिट कार्ड नंबर, CVV और OTP तक मांग लेते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति यह डिटेल शेयर करता है, उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। कई लोग अपनी मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में गंवा चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN