Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/04/1200x900/toxic_04_03_1772624686693_1772624694934.pngMost Anticipated Films: आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से यश की टॉक्सिक बाहर हो गई है। फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म अब जून में रिलीज होगी।
साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का 19 मार्च को धुरंधर के पार्ट 2 से क्लैश होना था। फैंस इस क्लैश को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। टॉक्सिक की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही टॉक्सिक आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से भी बाहर हो गई है।
क्यों पोस्टपोन हुई साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट?
टॉक्सिक की रिलीज डेट 19 मार्च से आगे बढ़ाकर 04 जून कर दी गई है। हालांकि, ये फैसला धुरंधर 2 की रिलीज डेट से जुड़ा नहीं है। दरअसल, अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बने जंग के हालातों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर हुई यश की टॉक्सिक
यश की टॉक्सिक पिछले कुछ वक्त से आईएमडीबी टॉप 10 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर थी। फैंस को धुरंधर 2 से ज्यादा इंतजार यश की टॉक्सिक का था। हालांकि, टॉक्सिक की डेट पोस्टपोन होते ही फिल्म टॉप 10 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से बाहर हो गई है।
पहले पर धुरंधर 2 तो दूसरे नंबर पर इस फिल्म ने बनाई जगह
म्लिआईएमडीबी की लिस्ट से टॉक्सिक के बाहर होते ही धुरंधर 2 ने नंबर 1 पर जगह बना ली है। धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यामी गौतम का कैमियो देखने को मिल सकता है।
नंबर पर 2 पर लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला है। अक्षय कुमार की भूत बंगला की बात करें तो फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।भूत बंगला की बात करें तो फिल्म में राजपाल यादव भी नजर आनेवाले हैं। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है।
आईएमडीबी की इस लिस्ट में सलमान की बैटल ऑफ गलवान, जानें कब होगी रिलीज
आईएमडीबी की इस लिस्ट में सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान भी है। बैटल ऑफ गलवान लिस्ट में 8वें नंबर पर है। सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


