Home  लाइफस्टाइल समाचार Holi Wishes: रंगों का उत्सव…इन छोटे मैसेज से दें परिवार वालों को...

Holi Wishes: रंगों का उत्सव…इन छोटे मैसेज से दें परिवार वालों को शुभकामनाएं

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हैपी होली कहने के लिए खास मैसेज खोज रहे हैं तो यहां पर देखिए कुछ चुनिंदा मैसेज जो शॉर्ट हैं और अपनों के साथ शेयर करने के लिए बेस्ट हैं। पढ़िए, होली की खास विशेज।

आज यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आपने अभी तक अपनों को होली विश नहीं किया है तो यहां हम हैपी होली वाले कुछ खास मैसेज लेकर आए हैं। ये छोटे और शानदार मैसेज एक दूसरे के साथ शेयर करने के लिए बेस्ट हैं।

1) रंग, उमंग और ढेर सारा प्यार। मुबारक हो आपको होली का त्योहार। हैपी होली

2) सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार, गालों पर गुलाल और पानी की बौछार। हैपी होली

3)तन रंगीन हो न हो, मन जरूर रंगीन होना चाहिए। होली की शुभकामनाएं

4) बीते साल की कड़वाहट को भुलाकर, आओ नए रंगों में खुद को ढाल लें। हैपी होली

5) होली के इस पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार। हैपी होली

6) पिचकारी की धार, खुशियों की बौछार। हैप्पी होली

7) रंगों से भरी रहे आपकी दुनिया। शुभ होली

8) मथुरा की होली, वृंदावन का प्यार। मुबारक हो होली का त्योहार

9) खुशियां मनाओ, रंग उड़ाओ। हैप्पी होली

10) होली की राम-राम! खुश रहिए, मस्त रहिए। हैपी होली

11) प्यार के रंगों से सजी रहे आपकी महफिल। हैपी होली

12) गुलाल की महक और अपनों का साथ। मुबारक हो होली

13) जिंदगी रंगीन हो, खुशियां बेहतरीन हों। हैपी होली

14) रंगों का उत्सव, खुशियों का संगम। शुभ होली

15)दुआ है कि होली का हर रंग आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भर दे। हैपी होली

16)ये रंगों का उत्सव आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो। हैपी होली

17) गुलाल का टीका, यादों की मिठास, होली का दिन है बड़ा ही खास। दूर रहकर भी तुम मेरे पास हो, क्योंकि मेरे हर रंग में तुम्हारा ही अहसास है। हैपी होली

18) मिट जाए हर मलाल इस होली के हुड़दंग में, रंग जाए हर दिल आज भाईचारे के रंग में। न रहे कोई पराया, न रहे कोई दूर, बरसे खुशियों का नूर हर किसी के अंग-अंग में।

19) कुछ अधूरे ख्वाबों को आज पूरा कर लेते हैं, चलो होली के बहाने फिर से जी लेते हैं।

रंग फीके न पड़ें कभी हमारी मोहब्बत के,आओ एक-दूसरे को दुआओं के गुलाल से भर देते हैं।

20) होली मुबारक! दुआ है कि इस बार आपको कोई ऐसा रंग लगाए जो हफ़्तों तक न छूटे। हैपी होली

21) गुलाल तो बस बहाना है, असली मकसद तो पुराने दुश्मनों को भी रंगना है। हैपी होली

22)सफलता के रंगों के साथ होली का आनंद उठाएं। हैपी होली

23) दुनिया के शोर से दूर, सादगी के रंगों में सराबोर, यह होली आपके मन को असीम शांति दे। हैप्पी होली

SOURCE : LIVE HINDUSTAN