Home  लाइफस्टाइल समाचार होली का रंग जल्दी उतर जाए इसलिए जानें हाथों, बाल और चेहरे...

होली का रंग जल्दी उतर जाए इसलिए जानें हाथों, बाल और चेहरे पर कौन सा तेल यूज करें

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Holi easily removed with this oil: होली पर रंग खेलने से पहले स्किन और बालों पर जानें कौन सा तेल लगाना बेस्ट होगा। जिससे होली का रंग ना स्किन के अंदर अब्जॉर्ब होगा बल्कि बड़े ही आसानी से छूट जाएगा।

होली पर रंग खेलने निकलने से पहले कुछ तैयारी करनी जरूरी है। जैसे कि शरीर पर तेल लगाना। ये तो सभी जानते हैं कि शरीर पर तेल लगा लिया तो रंग जल्दी निकलेगा। लेकिन एक ही तेल शरीर के सारे हिस्सों में काम नहीं करेगा। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि कौन सा तेल शरीर के कौन से हिस्से में लगाएं कि होली का रंग आसानी से छूट जाए और मुसीबत ना हो।

चेहरे पर कौन सा तेल लगाएं

होली खेलते वक्त सबसे ज्यादा रंग चेहरे पर ही लगता है। ऐसे में फेस की स्किन को बचाने के लिए नारियल का तेल लगाना बेस्ट ऑप्शन है। केमिकल वाले मॉइश्चराइजर कई बार कलर के साथ रिएक्ट कर आपके फेस पर एक्ने और पिंपल बढ़ा देते हैं। कई बार तो स्किन पर रैशेज भी कलर की वजह से हो जाते हैं। इन सारे नुकसान से बचना है तो रंग खेलने से पहले ही चेहरे और कानों के आसपास के एरिया में नारियल का तेल लेकर अच्छी तरह से लगा लें। इसकी परत कलर को स्किन में नहीं जाने देगी और होली का रंग आसानी से छूट जाएगा।

हाथों को बचाने के लिए लगाएं सरसों का तेल

हाथों और पैरों पर रंग चढ़ जाता है और नहीं उतरता तो सरसों के तेल की परत लगाएं। ये स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर की तरह लगी रहेगी और होली का कलर आसानी से स्किन में अब्जॉर्ब नहीं होगा। जिससे स्किन से रंग को छुड़ाना आसान हो जाता है।

बालों पर लगाएं बादाम या जैतून का तेल

बालों को कलर के प्रोटेक्ट करना है तो बादाम के तेल की लेयर लगाएं। लेकिन बादाम का तेल अगर नही हैं तो ऑलिव ऑयल को भी लगा सकते हैं। ये बालों को कलर से होने वाले डैमेज से बचाएगा।

नाखूनों के आसपास वैसलीन लगाएं

वैसे तो नाखून पर नेलपॉलिश लगाने कलर नहीं चढ़ता। लेकिन क्यूटिकल्स और नाखून के आसपास के एरिया में होली का रंग भर जाता है। इसलिए वैसलीन को लेकर नाखून, क्यूटिकल्स और आसपास के एरिया में लगाएं। अगर नाखून लंबे हैं नाखून के नीचे के एरिया पर नेलपेंट लगाने के साथ ही वैसलीन लगाएं।

इस बात का रखें ध्यान

रंग खेलने जाने के करीब एक घंटे पहले तेल की एक परत फेस, बॉडी औ बालों पर लगाएं। जिससे वो स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए और प्रोटेक्टिव लेयर बना लें। फिर जब रंग खेलने वाले जाने वाले हों तो एक बार फिर से ऑयल की एक लेयर लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN