Home मनोरंजन समाचार फरहाना भट्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई को बताया मसीहा, भड़के हिना खान...

फरहाना भट्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई को बताया मसीहा, भड़के हिना खान के पति रॉकी जायसवाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/03/1200x900/3nd_march_farrhana_1772496885837_1772496893564.jpg

‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। ऐसे में हिना खान के पति रॉकी जायसवाल भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फटकार लगाई है।

‘बिग बॉस 19’ की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट ने अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। इसी बीच, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन लोगों पर निशाना साधा है जो अली खामेनेई की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। पढ़िए दोनों ने क्या कहा।

फरहाना भट्ट बोलीं – वो एक मसीहा थे

फरहाना ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए बयान में अली खामेनेई की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वे एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना के बाद सभी कश्मीरी अंदर तक हिल गए हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि इस घटना के बाद मैं बिल्कुल सोई नहीं। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा नहीं होना चाहिए था। काफी लोगों के लिए वो एक मसीहा थे। वो हमारे दिल और दिमाग में हमेशा ज़िंदा रहेंगे।’

रॉकी जायसवाल का रिएक्शन

रॉकी जायसवाल ने लिखा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप किसकी मौत का दुख मना रहे हो जब तक आप इसके बारे में पब्लिकली नहीं कहते। अगर आप पब्लिकली कह रहे हो कि आप किसी की मौत से दुखी हो, मैं आप पर कमेंट कर सकता हूं। मैंने इन दुख मनाने वालों में किसी इंडियन के लिए इतना प्यार या आंसू कभी नहीं देखे! सैनिक ❌ हमले के शिकार ❌ सरकार ❌ पुलिस ❌महान APJ अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं। आप उन लोगों को धोखा देते हैं जो आपकी रक्षा करते हैं और उन विदेशियों की मौत का दुख मनाते हैं जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे।’

अली खामेनेई की मौत से खुश हैं ये एक्ट्रेस

वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में नजर आईं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खामेनेई की मौत पर खुशी जताई है। एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN