Home  लाइफस्टाइल समाचार Happy Holi Funny Shayari: बंदर कूदा पेड़ से गुलाल लगाओ जोर से…फनी...

Happy Holi Funny Shayari: बंदर कूदा पेड़ से गुलाल लगाओ जोर से…फनी शायरियों के साथ दोस्तों को कहें ‘हैप्पी होली’

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Holi Shayari In Hindi: होली का त्योहार रंगों के साथ खुशियों और ठिठोली भरा भी होता है। इस होली आप दोस्तों को होली की बधाई मजाकिया अंदाज में दें और उन्हें कुछ अलग फनी शायरी उठाकर भेज दें।

Holi Shayari In Hindi: होली के त्योहार पर अगर हंसी-मजाक और ठिठोली न हो, तो मजा नहीं आता। रंग-गुलाल के साथ कुछ लाइनों का तड़का त्योहार की खुशी दोगुनी कर देता है। एक ओर होली में हम सभी बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं, तो वही दूसरी ओर दोस्तों के चेहरे पर गुलाल मलते हुए बोलते हैं बुरा ना मानो होली है। इस साल होली 4 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। खास दिन पर आप दोस्तों को कुछ फनी अंदाज वाली शायरियां भेजकर होली की अलग अंदाज में बधाई दें या फिर रंग लगाते हुए इन लाइनों को कहें। यहां से चुनकर होली की शायरियों को दोस्तों के साथ शेयर करें।

1.

होली में इतना रंग लगाऊंगा,

कि तुम्हारा बचपन भी पहचानने से मना कर जाएगा।

2.

बुरा न मानो होली है बोलकर,

इस बार पुरानी फोटो का बदला लेंगे खुलकर।

3.

जो बोले मुझे रंग मत लगाना,

उसी को पहले नल के नीचे बिठाना।

4.

रंग ऐसा लगाऊंगा इस दफा,

कि तीन दिन तक ऑफिस में पूछें ये कौन नया आया भला।

5.

चेहरा हुआ जब पूरा गुलाबी,

मम्मी बोली ये बेटा है या जनाब गुलाब जामुन साहब जी।

6.

आज साबुन भी हाथ जोड़कर बोलेगा,

भाई मुझसे ये केस नहीं सुलझेगा।

7.

होली का असली मजा तब आता है,

जब मोबाइल भी मालिक को पहचान न पाता है।

8.

होली में सेल्फी लेना सोच समझकर,

वरना डीपी देखकर लोग पूछेंगे कौन है ये बंदर।

9.

चूहा निकला बिल से,

हैप्पी होली दिल से।

10.

बिल्ली निकली छत से,

रंग लगा दूं झट से।

11.

बंदर कूदा पेड़ से,

रंग बरसे जोर से।

12.

कुत्ता भागा गली से,

बच न पाए रंग की नली से।

13.

गधा निकला खेत से,

रंग लगा दो प्यार के रेट से।

14.

मुर्गा बोला सुबह से,

होली खेलो पूरे जोश से।

15.

उन्हें गुलाल और पक्का रंग जरूर लगाना

जिन्हें पसंद नहीं हफ्तों तक नहाना।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN