Home व्यापार समाचार शेयर बाजार में कब है होली की छुट्टी? 3 या 4 मार्च...

शेयर बाजार में कब है होली की छुट्टी? 3 या 4 मार्च किस तारीख को NSE और BSE में बंद रहेगी ट्रेडिंग?

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होली इस साल 4 मार्च को खेली जानी है, ऐसे में शेयर बाजार 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को, इसको लेकर इनवेस्टर्स संशय में हैं। होली और वीकेंड हॉलिडे के अलावा मार्च में 2 दिन और शेयर बाजार बंद रहेंगे।

शेयर बाजार में होली की छुट्टी किस दिन है, निवेशकों में इसको लेकर कंफ्यूजन है। होली इस साल 4 मार्च को खेली जानी है, ऐसे में शेयर बाजार 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को, इसको लेकर इनवेस्टर्स संशय में हैं। इंडियन स्टॉक मार्केट्स, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की तरफ से पिछले साल के आखिर में जारी किए गए हॉलिडे कैलेंडर को फॉलो करते हैं, ऐसे में शेयर बाजार में मंगलवार 3 मार्च 2026 को होली ट्रेडिंग हॉलिडे होगा। यानी, 3 मार्च को BSE और NSE दोनों एक्सचेंज ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे।

अब 4 मार्च को होगी शेयर बाजार में ट्रेडिंग
शेयर बाजार में अब बुधवार 4 मार्च 2026 को नॉर्मल ट्रेडिंग होगी। 3 मार्च को होली हॉलिडे के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बारोइंग (SLB) सेगमेंट्स में कोई ट्रेडिंग या सेटलमेंट एक्टिविटीज नहीं होगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी पहले हाफ में बंद रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक इवनिंग सेशन में ट्रेडिंग शुरू होगी।

मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार
मार्च में इंडियन स्टॉक मार्केट कई दिन बंद रहेंगे। मार्च में 3 दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। यह वीकेंड हॉलिडेज के अलावा है। बुधवार 3 मार्च 2026 के अलावा NSE और BSE रामनवमी और महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में मार्च आखिर में बंद रहेंगे। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर और मंगलवार 31 मार्च को श्री महावीर जयन्ती के मौके पर बंद रहेंगे। अप्रैल और मई में दो-दो स्टॉक मार्केट हॉलिडे हैं। वहीं, जून में एक छुट्टी है। हालांकि, जुलाई और अगस्त में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है।

इस साल अब कब-कब बंद रहेंगे शेयर बाजार

3 मार्च (मंगलवार)- होली

26 मार्च (गुरुवार)- राम नवमी

31 मार्च (मंगलवार)- श्री महावीर जयन्ती

3 अप्रैल (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे

14 अप्रैल (मंगलवार)- डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर जयन्ती

1 मई (शुक्रवार)- महाराष्ट्र डे

28 मई (गुरुवार)- बकरीद

26 जून (शुक्रवार)- मुहर्रम

14 सितंबर (सोमवार)- गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर (शुक्रवार)-महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर (मंगलवार)-दशहरा

10 नवंबर (मंगलवार)-दिवाली

24 नवंबर (मंगलवार)-प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जी

25 दिसंबर (शुक्रवार)-क्रिसमस

सोमवार को बाजार में आई तेज गिरावट
ईरान और इजरायल के बढ़ते तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1048 अंक से ज्यादा टूटकर 80,238.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 312 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 24,865.70 पर बंद हुआ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN