Home विश्व समाचार Video: खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर डांस, अमेरिकी-इजरायली झंडों के...

Video: खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर डांस, अमेरिकी-इजरायली झंडों के साथ जश्न; कौन हैं?

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग शाह-काल के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहराते हुए YMCA स्टाइल में सामूहिक नृत्य कर जश्न मना रहे हैं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी प्रवासी समुदायों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग शाह-काल के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहराते हुए YMCA स्टाइल में सामूहिक नृत्य कर जश्न मना रहे हैं। ये उत्सव मुख्य रूप से विदेशों में बसे ईरानियों के बीच देखे जा रहे हैं, जो दशकों से इस्लामी गणराज्य के खिलाफ विरोध करते आए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईरानी लोग अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का जश्न YMCA स्टाइल के सामूहिक नृत्य के साथ मना रहे हैं। यह नृत्य घरों के अंदर और संगठित समारोहों में हो रहा है, जहां लोग शाह-युग के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहरा रहे हैं। यह विश्व स्तर पर प्रसिद्ध सरल और समन्वित हाथों की हरकतें अब राजनीतिक अर्थ ले चुकी हैं, जो स्वतंत्रता, मौलवी शासन के प्रति विद्रोह और उन देशों के साथ एकजुटता का प्रतीक बन गई हैं, जिन्हें प्रतिभागी खामेनेई के शासन को खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाला मानते हैं।

बताया जा रहा है कि ये उत्सव सिर्फ बंद जगहों तक सीमित नहीं रहे। सबसे अधिक शेयर किए गए वीडियो में से एक लंदन के गोल्डर्स ग्रीन की सड़कों पर दिखाया गया है, जहां ईरानी और इजरायली लोग साथ जश्न मना रहे हैं। देर रात सैकड़ों लोग एक आवासीय सड़क पर इकट्ठा हुए और इजरायली झंडों के साथ-साथ शेर व सूर्य के प्रतीक वाले पूर्व-क्रांति ईरानी तिरंगे लहराए, जो 1979 की क्रांति से पहले इस्तेमाल होता था। लगभग एक मिनट का यह वीडियो, जो स्ट्रीट लाइट्स के नीचे फिल्माया गया और फारसी और यहूदी एक साथ जश्न मना रहे हैं।

वायरल वीडियो में जश्न मनाने वाले बार-बार ‘अम यिसराएल चाई’ (इजरायल के लोग जिंदाबाद) का नारा लगा रहे हैं और झंडे लहरा रहे हैं। कुछ लोग किप्पा (यहूदी टोपी) पहने दिख रहे हैं। एक दृश्य में एक महिला को किसी ने कंधों पर उठा लिया, जिसके चारों ओर जयकारे गूंज उठे। नीले-सफेद इजरायली झंडों के साथ क्रांति-पूर्व ईरानी झंडे भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ में मुख्य रूप से ईरानी प्रवासी और शरणार्थी शामिल हैं, जो यहूदी लंदनवासियों के साथ जश्न मना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये जश्न ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की सीधी प्रतिक्रिया है, जो अमेरिका और इजरायल का संयुक्त अभियान है इसमें खामेनेई और कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों से पहले महीनों तक खामेनेई पर निगरानी रखी जा रही थी। उनकी मौत की खबर तेजी से फैली, जिसके कुछ घंटों के भीतर ही ईरानी प्रवासी समुदायों में एक जगह जुटे और जश्न मनाने लगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN