Home विश्व समाचार अभी तो खेल शुरू हुआ है, ईरान पर हमले के बीच ट्रंप...

अभी तो खेल शुरू हुआ है, ईरान पर हमले के बीच ट्रंप बोले- असली लहर आना बाकी

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अभी अमेरिकी सेना ईरान के ऊपर जबरदस्त हमला कर रही है, लेकिन असली लहर का आना बाकी है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें बुरी तरह से मार रहे हैं। यह बहुत अच्छी तरह से चल रहा है।

अमेरिका और इजरायल ने पहले ही हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई बड़े अधिकारियों की हत्या कर दी है। अमेरिकी और इजरायली हमलों से पूरे ईरान में तबाही की स्थिति है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक करीब 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इतना सब होने के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि सेना ईरान के ऊपर जबरदस्त हमले कर रही है, लेकिन अभी असली हमलों की लहर का आना बाकी है।

सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान में किए जा रहे हमलों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हम उन्हें (ईरान को) बुरी तरह से मार रहे हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। हमारी सेना बहुत ताकतवर है। हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है और हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने अभी तक उन पर पूरी ताकत से हमला किया भी नहीं है, अभी बड़ी लहर आई भी नहीं है। बहुत जल्दी ही बड़ा हमला आने वाला है।” ट्रंप ने कहा कि अभी हालात और भी ज्यादा खराब होने वाले हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया कि क्या वह अमेरिकी सैन्य हमलों के अलावा ईरानी जनताको वहां की शासन व्यवस्था पर नियंत्रण वापस लेने में मदद कर रहे हैं। तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसका जवाब देते हुए कहा, “हां, हम वाकई में ऐसा कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल हम चाहते हैं कि सभी लोग घरों के अंदर रहें, क्योंकि बाहर माहौल अभी सुरक्षित नहीं है।

ट्रंप ने ईरान पर किए अपने हमले को जायज ठहराते हुए कहा कि ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने के लिए नहीं मान रहा था। वह बहुत तेजी के साथ इस काम में लगा हुआ था। अगर हम हमला नहीं करते, तो वह दिन दूर नहीं था, जब ईरान के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलों का जखीरा होता।

यह आखिरी मौका: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक न्यूक्लियर पावर ईरान अमेरिका के लिए सही नहीं रहता, इसलिए हमें हमला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को नष्ट करने का यह हमारे पास आखिरी मौका है। हम ईरान के ऊपर लगातार हमला करते रहेंगे।

अपडेट की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN