Home मनोरंजन समाचार ‘कोई इतना प्यार तो करे…’ आखिर क्यों सूरज बड़जात्या को लगता है;...

‘कोई इतना प्यार तो करे…’ आखिर क्यों सूरज बड़जात्या को लगता है; कबीर सिंह, एनिमल और प्रेम ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ हैं

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/MixCollage-29-Aug-2025-12-35-PM-9022_1756451154110_1756451171341_1772452768943.jpg

एक वक्त ऐसा था जब सूरज बड़जात्या ने हिंदी फिल्मों में हीरो को एक अलग ही रोल में पेश किया था। बड़जात्या की फिल्मों जैसे- ‘विवाह’ से लेकर ‘हम आपके हैं कौन’ में रोमांटिक लीड सेंसिटिव होते थे। लेकिन फिल्ममेकर को अब खुद लगता है कि उनका प्रेम, कबीर सिंह से बहुत अलग नहीं है।

आज फिल्मों में अल्फा मेल्स का जमाना है। कबीर सिंह से जो शुरू हुआ था, उसे हाल ही में लव स्टोरीज में भी देखा गया। इन फिल्मों में हाइपर मैस्कुलिन, अग्रेसिव मेल कैरेक्टर को बढ़ावा दिया गया है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सूरज बड़जात्या ने हिंदी फिल्मों में हीरो को एक अलग ही रोल में पेश किया था। बड़जात्या की फिल्मों जैसे- ‘विवाह’ से लेकर ‘हम आपके हैं कौन’ में रोमांटिक लीड सेंसिटिव होते थे। लेकिन फिल्ममेकर को अब खुद लगता है कि उनका प्रेम (वह नाम जो उन्होंने अपने सभी हीरो के लिए इस्तेमाल किया) कबीर सिंह से बहुत अलग नहीं है।

सूरज बड़जात्या ने रोमांटिक लीड्स पर बात की

सूरज बड़जात्या ने थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी अपनी पारी की शुरुआत की है। हाल ही में JioHotstar पर सूरज का नया शो, ‘संगमरमर’ रिलीज हुआ है। इस रोमांटिक ड्रामा में सौरभ राज जैन और शीन सविता दास एक ऐसे कपल के रोल में हैं। कहानी की बात करें तो सीरीज में सौरभ राज जैन और शीन सविता दास का प्यार 25 सालों में बढ़ता है, भले ही उनकी शादी नहीं हुई है। शो रिलीज से पहले, बड़जात्या ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की कि दर्शकों के लिए प्यार का आइडिया ज्यादा नहीं बदला है।

ओटीटी पर आए बड़जात्या

इंटरव्यू के दौरान बड़जात्या ने ‘संगमरमर’ के लीड रोल को रोमांटिक बताया। उन्होंने कहा, ‘वह 25 साल तक औरत का इंतजार करते हैं, जबकि वह अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही होती है।’ बड़जात्या ने ऐसे कई आदमियों को बनाया है जो मर्दानगी के पुराने विचारों के खिलाफ जाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते, और कहते हैं कि उन्हें अक्सर सच न दिखाने के लिए टोका जाता है।

लोग करते थे ऐसे सवाल

सूरज ने हंसते हुए कहते हैं, ‘हर दो से तीन हफ्ते में, लोग मुझसे कहते हैं कि ऐसी दुनिया नहीं है। हमें यह गलत उम्मीद मत दो। लड़कियां मुझसे कहती हैं कि उनके माता-पिता उनके लिए इस तरह का लड़का चाहते हैं, और अब ऐसे लड़के बनने बंद हो गए हैं। लेकिन मैं कहता हूं जितने पहले थे आज भी हैं। आपको बस उन्हें ढूंढना है।’ (यहां पर लोग सूरज से उनकी फिल्मों के हीरो यानी प्रेम के कैरेक्टर के बारे में बात कर रहे हैं।)

‘कोई इतना प्यार तो करे’

सूरज वे कहते हैं, ‘वे एक ही आदमी को दिखाते हैं और समझाते हुए कहते हैं, इतना प्यार तो करे कोई। अगर आप देखें, चाहे वह कबीर सिंह हो, एनिमल हो, प्रेम हो, या संगमरमर का हीरो हो, लेकिन इतना प्यार तो करे।’बड़जात्या आगे कहते हैं, ‘वे सभी अपनी अंतर आत्मा के सफर से गुजरे हैं। उनकी अपनी परवरिश और वैल्यूज हैं, लेकिन असल में, यह प्यार की ताकत है। मुझे लगता है कि वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’

कबीर सिंह का कलेक्शन

बात करें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह की तो इसे संदीप रेड्डी वांगा ने बनाया है। कबीर सिंह तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में थे, और यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों में से एक थी, जिसने ₹900 करोड़ कमाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN