Home मनोरंजन समाचार Tumbbad 2 में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! जानिए कैसा होगा फिल्म...

Tumbbad 2 में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! जानिए कैसा होगा फिल्म में उनका रोल

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/nawaz_in_Tumbaad_2_1772456104951_1772456160827.jpg

Tumbbad 2 Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का दुनिया लोहा मानती रही है, और अब वह फिल्म तुम्बाड-2 में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट चरम पर है।

साल 2018 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुंबाड’ के फैंस के लिए गुड न्यूज है। काफी वक्त से फिल्म के सीक्वल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, आज 2 मार्च को मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। उससे भी एक्साइटिंग बात यह है कि फिल्म के पार्ट-2 में दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह और पेन स्टूडियोज ने इस खबर पर मुहर लगाई है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह बताया है कि फिल्म में उनका किरदार किस तरह का रहने वाला है। पिछली फिल्म सुपरहिट रही थी, इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें रहेंगी।

कैसा होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार?

फिल्म में अपने रोल को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा ‘तुंबाड’ की ऑरिजनैलिटी और इसकी एटमॉसफेरिक स्टोरी टेलिंग की तारीफ की है। जब सोहम ने मुझे सीक्वल का विजन सुनाया, तो मुझे कहानी बहुत पसंद आई और मैं इस सफर का हिस्सा बन गया। मेरा किरदार काफी जटिल और कई परतों वाला है। मैं इस अनोखी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’ हालांकि, उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म के लोककथा वाले हिस्से के लिए बेहद अहम होगा।

सोहम शाह में दिखा अलग ही एक्साइटमेंट

प्रोड्यूसर और एक्टर सोहम शाह ने नवाज के टीम में शामिल होने पर कहा कि वह नवाज की इंटेंसिटी और ऑथेंटिसिटी के कायल हैं। सोहम के मुताबिक नवाज के आने से फिल्म की कहानी की गहराई और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने बताया कि ‘तुंबाड 2’ के साथ वे सिनेमाई अनुभव को एक अलग ही लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस विजन के लिए एकदम फिट बैठते हैं।

अक्षय खन्ना को पछाड़ नवाज ने मारी बाजी

पिछले महीने HT की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि इस रोल के लिए अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नामों पर विचार किया जा रहा था। आखिरकार मेकर्स ने नवाजुद्दीन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। हालांकि फिल्म के सीक्वल का प्रोडक्शन अभी शुरू होना बाकी है, लेकिन नवाज की एंट्री ने इसे साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है। बता दें कि ‘तुंबाड’ साल 2018 में रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे इसने कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया। साल 2024 में जब यह फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सबको हैरान कर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN