Home  लाइफस्टाइल समाचार Happy Holika Dahan 2026: धुआं बनकर उड़…यहां देखें होलिका दहन से जुड़े...

Happy Holika Dahan 2026: धुआं बनकर उड़…यहां देखें होलिका दहन से जुड़े 40+ मैसेज

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक होलिका दहन का मौका बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस खास मौके पर अपनों को शुभकामानाएं देना तो बनता है। होलिका दहन पर भेजने के लिए यहां से चुनें बेस्ट मैसेज-

रंगों की होली से एक दिन पहले छोटी होली मनाई जाती है। छोटी होली पर होलिका दहन किया जाता है। ये त्योहार अपने आप में खास है, इस दिन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। इस खास मौके पर अपनों को शुभकामनाएं भेजने के लिए खास मैसेज खोज रहे हैं तो यहां 40 से भी ज्यादा मैसेज में से चुनें।

1) होलिका की अग्नि में जल जाए आपकी सारी परेशानियां,

भगवान विष्णु की कृपा से खुशियों से भर जाए आपकी कहानियां। हैपी होली

2) जैसे प्रहलाद को प्रभु ने बचाया, वैसे ही आपकी रक्षा हो,

होलिका दहन के इस पर्व पर, हर बुरी शक्ति का क्षय हो। हैपी होली

3) गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूजे को गले लगाएं,

चलो मिलकर आज हम सब होलिका दहन मनाएं। हैपी होली

4) रिश्तों में बढ़े मिठास और प्यार की गंगा बहे,

होलिका दहन पर आपके दिल में बस स्नेह ही रहे। हैपी होली

5) अपनों का साथ हो और खुशियों की सौगात हो,

होलिका दहन की शाम आपके लिए बहुत खास हो। हैपी होली

6) कड़वाहट को अग्नि में डालें और मिठास को अपनाएं,

प्रेम और भाईचारे के साथ होलिका दहन की शुभकामनाएं। हैपी होली

7) परिवार में सुख-शांति और आपसी मेल बना रहे,

होलिका दहन की पवित्रता आपके घर में सदा रहे। हैपी होली

8) होलिका दहन की लौ में जल जाएं आपके सारे गम,

कल जब होली आए, तो खुशियों से आंखें हो जाएं नम। हैपी होली

9) अग्नि की गर्मी से पिघल जाए हर दुश्मन का दिल,

होलिका दहन पर आपको मिल जाए आपकी हर मंजिल। हैपी होली

10) चांद की चांदनी और तारों की बारात हो,

होलिका दहन की ये शाम आपके लिए खास हो। हैपी होली

11) धुआं बनकर उड़ जाए आपकी सारी परेशानी,

होलिका दहन से शुरू हो आपकी सफलता की कहानी। हैपी होली

12) मिले आपको खुशियों का उपहार और सुख अपार,

सप्रेम भेंट है आपको होलिका दहन का यह त्योहार। हैपी होली

13) नजर न लगे आपकी खुशियों को कभी किसी की,

होलिका दहन से बढ़ जाए रौनक आपके सादगी की। हैपी होली

14) हवाओं में घुली है आज श्रद्धा और विश्वास की खुशबू,

होलिका दहन पर हो जाए आपका हर दुख रफू-चक्कर। हैपी होली

15) अधर्म की होली जले और धर्म का उदय हो,

आपके जीवन के हर युद्ध में आपकी ही विजय हो। हैपी होली

16) सपनों के महल सलामत रहें और उम्मीदें जवान रहें,

होलिका दहन पर आप हमेशा खिलखिलाते इंसान रहें। हैपी होली

17) रंगों के आने से पहले मन को साफ कर लेते हैं,

होलिका दहन पर चलो सबको माफ कर देते हैं। हैपी होली

18) सत्य की जीत और अधर्म का विनाश हो,

आपके जीवन में सदा सुख-शांति का वास हो। हैपी होली

19) नरसिंह भगवान का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे,

होलिका दहन की अग्नि आपके सारे संकट हर ले। हैपी होली

20) भक्ति की शक्ति से हर मुश्किल आसान हो जाए,

इस होलिका दहन आपके घर में खुशियों का आगमन हो जाए। हैपी होली

21) जय श्री कृष्ण की गूंज हो और प्रहलाद सा विश्वास हो,

हर हृदय में बस प्रेम और सद्भावना का वास हो। हैपी होली

22) अग्नि देव की पवित्र लौ आपके जीवन को प्रकाशित करे,

होलिका दहन का यह पर्व आपके दुखों को विसर्जित करे। हैपी होली

23) श्रद्धा की अग्नि जलाएं और अहंकार का त्याग करें,

होलिका दहन के पावन अवसर पर प्रभु का स्मरण करें। हैपी होली

24) बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश फैलाएं,

होलिका दहन की आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं। हैपी होली

25) जो बिछड़ गए हैं, वो भी इस उत्सव में पास आएं,

होलिका दहन की अग्नि से द्वेष की दीवारें ढह जाएं। हैपी होली

26) आपके व्यापार और करियर में आए अपार वृद्धि,

होलिका दहन लाए आपके द्वार सुख और समृद्धि। हैपी होली

27) नकारात्मक ऊर्जा का अंत और सकारात्मकता का वास हो,

इस साल आपकी हर अधूरी इच्छा पूरी होने की आस हो। हैपी होली

28) अग्नि की हर लपट आपके जीवन में उमंग भर दे,

ईश्वर आपके दामन को खुशियों और सुख से भर दे। हैपी होली

29) उजाला फैले आपके जीवन में जैसे जलती हुई होली,

सदा भरी रहे खुशियों और उल्लास से आपकी झोली। हैपी होली

30) होलिका दहन का यह पर्व आपके भाग्य को चमकाए,

शुभकामनाएं हमारी आप तक ढेर सारी पहुंच जाएं। हैपी होली

31) प्रेम का रंग चढ़े और नफरत का नाम-ओ-निशान न हो,

इस होलिका दहन पर कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। हैपी होली

32) दोस्ती की महक और अपनों का दुलार मिले,

होलिका दहन के पावन अवसर पर आपको सारा संसार मिले। हैपी होली

33) एक मुट्ठी गुलाल और ढेर सारा प्यार हो,

मुबारक आपको होलिका दहन का यह त्यौहार हो। हैपी होली

34) खुशियों के दीप जलें और रिश्तों में नूर आए,

होलिका दहन आपके जीवन में मधुर संगीत लाए। हैपी होली

35) भीतर की बुराई जलाएं, तभी होगी असली जीत,

होलिका दहन पर गाएं हम सब खुशियों के गीत। हैपी होली

36) क्रोध, ईर्ष्या और लोभ को अग्नि के हवाले कर दो,

अपने सुंदर से जीवन को पवित्र विचारों से भर दो। हैपी होली

37) हार मत मानो, अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है,

होलिका दहन हमें बुराई के अंत का पाठ पढ़ाता है।हैपी होली

38) पुरानी यादों के गमों को आज आग में झोंक दो,

नई शुरुआत करने से खुद को अब मत रोक दो।हैपी होली

39) जैसे अग्नि स्वर्ण को शुद्ध करती है, वैसे ही आप निखरें,

होलिका दहन के बाद आपके जीवन में बस खुशियां बिखरें। हैपी होली

40) बुराई चाहे कितनी भी बलवान हो, जीत सत्य की होती है,

होलिका दहन की रात यही विश्वास संजोती है।हैपी होली

41) एक संकल्प लें कि हम समाज से बुराई मिटाएंगे,

होलिका दहन की अग्नि से उज्जवल भविष्य बनाएंगे।हैपी होली

42) हौसलों की आग जलाएं और डर का दहन करें,

होलिका दहन पर नई सफलताओं का वंदन करें।हैपी होली

SOURCE : LIVE HINDUSTAN