Source :- LIVE HINDUSTAN
Apple का नया iPhone 17e लॉन्च हो गया है, जिसमें A19 चिप, 48MP कैमरा और 256GB बेस स्टोरेज जैसे कई अपग्रेड दिए गए हैं। आइए आपको भारत में इसकी कीमत बताते हैं।
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने 2026 में अपने iPhone लाइनअप को अपडेट करते हुए iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने खास तौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो iPhone का एक्सपीरियंस तो चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल जितना खर्च नहीं करना चाहते। यह नया मॉडल Apple की अफॉर्डेबल प्रीमियम स्ट्रेटजी को मजबूत करता है और पिछले e-सीरीज मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड लेकर आया है।
iPhone 17e को iPhone 17 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल माना जा रहा है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जिसमें अब 256GB बेस स्टोरेज मिलता है। यानी पिछले मॉडल की तुलना में स्टोरेज क्षमता सीधे दोगुनी कर दी गई है। कंपनी ने यह कदम बढ़ते ऐप साइज, AI फीचर्स और हाई-रेजॉल्यूशन कंटेंट को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
बता दें, नए आईफोन के प्री-ऑर्डर 4 मार्च, 2026 से शुरू होंगे, जबकि इसकी सेल 11 मार्च से भारत समेत कई देशों में शुरू हो जाएगी। भारत में iPhone 17e की कीमत 256GB वाले बेस वेरियंट के लिए 64,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरियंट के लिए 84,900 रुपये रखी गई है। सेल शुरू होने पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने वालों को 5000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है।
नए A19 चिप के साथ सबसे बड़ा अपग्रेड
iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह चिप ना सिर्फ तेज परफॉर्मेंस देती है बल्कि बैटरी एफिशिएंसी भी बेहतर मिलती है। इसमें 16-core Neural Engine शामिल है, जो Apple Intelligence और AI बेस्ड फीचर्स को ज्यादा स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है। इसके साथ Apple ने नया C1X modem भी दिया है, जो पहले के मुकाबले तेज 5G स्पीड और कम पावर कंजम्पशन ऑफर करता है।
पहले से मिलता-जुलता डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है लेकिन इस बार कंपनी ने Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दी है, जिससे स्क्रीन की स्क्रैच और ड्रॉप रेजिस्टेंस बेहतर हो जाती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सेफ रहता है।
अब नया ‘e’ मॉडल भी बना कैमरा-फोकस्ड
Apple ने पहली बार e-सीरीज में 48MP Fusion कैमरा दिया है। यह कैमरा 2x optical-quality zoom सपोर्ट करता है और डिफॉल्ट रूप से 24MP फोटो कैप्चर करता है जिससे क्वॉलिटी और फाइल साइज का बैलेंस बना रहे। फोन में बेहतर Portrait processing, Dolby Vision के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Spatial Audio सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा होगा।
मैगसेफ चार्जिंग वाली बैटरी और नए फीचर्स
iPhone 17e का सबसे बड़ा हाइलाइट है MagSafe सपोर्ट, जो पिछले मॉडल में मौजूद नहीं था। अब यूजर 15W तक वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। USB-C फास्ट चार्जिंग के जरिए फोन लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है और कंपनी पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। इसके अलावा फोन में Satellite Emergency SOS, Crash Detection और ऑफ-ग्रिड मेसेजिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


