Home विश्व समाचार ईरान की जवाबी कार्रवाई से आग बबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- हथियार...

ईरान की जवाबी कार्रवाई से आग बबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- हथियार नहीं डाला तो मृत्यु तय

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘आपने हमारी लक्ष्मण रेखा पार कर ली है और आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।’ उन्होंने कहा है कि ईरान अमेरिका को जान की भीख मांगने पर मजबूर कर देगा।

America Iran War: ईरान और इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है। ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद बौखला उठा है और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान को दहलाने के लिए अपने घातक B2 बमवर्षक विमान उतार दिए हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लगातार चेतावनी दे रहे हैं। ताजा बयान में उन्होंने ईरानी सेना को हथियार डालने की वार्निंग देते हुए कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो उनकी मृत्यु तय है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ही कहा है कि ईरान पर इतनी ताकत से हमला होगा, जितना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने सोमवार को अपने ताजा बयान में कहा कि अगर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी मिलिट्री और पुलिस हथियार नहीं डालती है तो उनकी मौत निशित है। उन्होंने ताजा हमले को सही ठहराते हुए कहा, “ये कार्रवाई सही हैं, और ये जरूरी हैं ताकि अमेरिकियों को कभी भी परमाणु हथियारों और धमकियों से लैस रेडिकल, खून के प्यासे आतंकवादी शासन का सामना न करना पड़े।”

हथियार डाल दें- डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा है कि पिछले 50 सालों से अमेरिका डर के साए में जी रहा था। उन्होंने कहा, लगभग 50 सालों से, ये कट्टरपंथी ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अमेरिका पर हमला कर रहे थें वे दुनिया में आतंक के नंबर एक देश स्पॉन्सर हैं। ये बर्दाश्त ना होने वाली धमकियां अब और नहीं चलेंगी। मैं एक बार फिर रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी मिलिट्री और पुलिस से अपील करता हूं कि वे हथियार डाल दें और पूरी सुरक्षा पाएं या पक्की मौत का सामना करें।”

ईरानियों से भी अपील

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से भी एक अपील की है। ट्रंप ने कहा, “मैं उन सभी ईरानी देशभक्तों से अपील करता हूं, जो आजादी चाहते हैं कि वे इस पल का फ़ायदा उठाएं, बहादुर बनें, हीरो बनें, और अपना देश वापस लें। अमेरिका आपके साथ है। मैंने आपसे एक वादा किया था, और मैंने वह वादा पूरा किया।”

कब तक जारी रहेगी बमबारी?

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि US मिलिट्री ईरान पर तब तक बमबारी करती रहेगी जब तक उनके मकसद पूरे नहीं हो जाते। रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि करने के बाद कहा कि US और इजरायल ने ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड की जगहें और एयर डिफेंस शामिल हैं।

ईरान ने भी खाई कसम

दूसरी तरफ ईरान ने इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने का रविवार को संकल्प लिया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत अमेरिका के खाड़ी देशों मे मौजूद ठिकानों और इजराइल को अपने ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं की हत्या करने वाले अमेरिकी और इजराइली हमलों की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

अमेरिका के 3 सैनिक शहीद

मौजूदा जंग में अमेरिकी सैनिकों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अमेरिकी सेना ने रविवार को घोषणा की है कि ईरानी जवाबी हमले में तीन अमरीकी सैनिक मारे गए और पाँच गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रंप ने उनकी मौतों को सही मिशन”ळ का हिस्सा बताया और कहा कि जंग खत्म होने से पहले शायद और भी होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN