Source :- LIVE HINDUSTAN
रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस स्ट्राइक के शुरुआती आकलन से पता चला है कि ठिकानों पर भारी तबाही हुई है। आगे लिखा, ‘ये ऑपरेशन हाल ही में पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं, जिसमें काबुल, बागराम… को निशाना बनाया गया था।’
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी तनाव बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि तालिबान ने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस भी शामिल है। खास बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मई 2025 में भारत ने भी यहां अटैक किया था। भारत ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन किया था, जिसके तहत आतंकवादियों के ठिकाने तबाह किए गए थे।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को लिखा कि वायुसेना ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया। एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘…जिसमें रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद एजेंसी में स्थित ख्वाज़ई कैंप, और कई अन्य महत्वपूर्ण पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों व कमांड सेंटरों को निशाना बनाया गया।’
बड़ी तबाही का दावा
रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस स्ट्राइक के शुरुआती आकलन से पता चला है कि ठिकानों पर भारी तबाही हुई है। आगे लिखा, ‘ये ऑपरेशन हाल ही में पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं, जिसमें काबुल, बागराम… को निशाना बनाया गया था।’
मंत्रालय ने कहा, ‘साफ तौर पर समझ लें कि अगर पाकिस्तान ने फिर से हमारे आसमान का उल्लंघन किया या कोई भी हमला किया, तो उसे तुरंत, करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’
जब भारत ने नूर खान एयर बेस को बनाया निशाना
कहा जाता है कि नूर खान एयर बेस पाकिस्तानी वायु सेना के सबसे अहम ठिकानों में से एक है। यह राजधानी इस्लामाबाद से करीब 25 किमी दूर है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खबरें आई थीं कि भारत ने इसे भी निशाना बनाया है। बाद में पाकिस्तान सरकार ने इस बात को स्वीकार भी किया था। इसके बाद कहा गया था कि भारतीय कार्रवाई के बाद नूर खान एयरबेस पर मरम्मत का काम चल रहा था। हालांकि, इसे लेकर पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया था।
तालिबान के 400 से ज्यादा लड़ाके मारने का दावा
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के जारी सैन्य अभियान में 415 अफगान तालिबान लड़ाके मारे जा चुके हैं। साथ ही 580 से ज्यादा घायल हुए हैं। बनाने के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार की रात ‘गजब लिल हक’ अभियान शुरू किया था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, तरार ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा कम से कम 182 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया है और 31 अन्य पर कब्जा कर लिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के दौरान 185 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोपें भी नष्ट कर दी गई हैं, जबकि अफगानिस्तान में 46 स्थानों को हवाई हमलों से प्रभावी ढंग से निशाना बनाया गया है।
इससे पहले, पाकिस्तान के संसदीय मामलों के संघीय मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने कहा था कि अफगान तालिबान के खिलाफ अभियान जारी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



