Home मनोरंजन समाचार JioHotstar की ये 5 जॉम्बी फिल्में उड़ा देंगी आपकी नींद, देखें सबसे...

JioHotstar की ये 5 जॉम्बी फिल्में उड़ा देंगी आपकी नींद, देखें सबसे ज्यादा रेटिंग वाले हॉरर थ्रिलर्स

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/2nd_march_zombie_1772422458363_1772422463728.jpg

Movies to Watch on Holi: होली आ रही है। होली खेलने के बाद ओटीटी पर अपने परिवार के साथ अगर आप फिल्में देखना का प्लान बना रहे हैं तो जॉम्बी फिल्में देख सकते हैं। 

What to Watch on OTT: जॉम्बी फिल्में पसंद हैं? आइए आपको जियोहॉटस्टार पर साल 2026 में स्ट्रीम करने वालीं 5 जॉम्बी फिल्मों के बारे में बताते हैं। इन सबकी कहानी एक-दूसरे से अलग है। आईएमडीबी रेटिंग भी अच्छी है। आप इस लिस्ट को सेव कर सकते हैं और होली के मौके पर अपने परिवार के साथ आराम से घर पर बैठकर देख सकते हैं।

1. ट्रेन टू बुसान (Train to Busan – 2016)

IMDb रेटिंग: 7.6/10

वाइब: इमोशनल, रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन।

कहानी: ये साउथ कोरिया की फिल्म है। इसमें सिर्फ जॉम्बिज को इंसानों को मारते नहीं दिखाया गया है, बल्कि इमोशनल कहानी दिखाई गई है। एक पिता हैं जो अपनी बेटी को उसकी मां से मिलवाने के लिए सियोल से बुसान जाने वाली ट्रेन में बैठते हैं। उन्हें ये बात पता नहीं होती है कि शहर में जॉम्बी वायरस फैल चुका है। इसी बीच एक जॉम्बी ट्रेन में चढ़ती है और देखते ही देखते ट्रेन में बैठा हर एक शख्स जॉम्बी बन जाता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे मुसीबत के समय कुछ लोग दूसरों के लिए जान दे देते हैं, जबकि कुछ लोग खुद को बचाने के लिए दूसरों को मौत के मुंह में धकेल देते हैं।

2. जॉम्बीलैंड (Zombieland – 2009)

IMDb रेटिंग: 7.5/10

वाइब: मजेदार, खौफनाक और स्टाइलिश।

कहानी: अगर आप डरना भी चाहते हैं और हंसना भी चाहते हैं तो ये फिल्म बेस्ट है। इस फिल्म में एक डरपोक स्टूडेंट (कोलंबस) की कहानी दिखाई गई है जिसने जॉम्बी के बीच जिंदा रहने के लिए कुछ ‘नियम’ बनाए हैं। रास्ते में उसे एक बिंदास और गन चलाने वाला शख्स (टैलाहासी) और दो शातिर बहनें मिलती हैं। ये चारों मिलकर परिवार की तरह रहने लगते हैं।

3. डौन ऑफ द डेड (Dawn of the Dead – 2004)

IMDb रेटिंग: 7.3/10

वाइब: तेज रफ्तार एक्शन और खौफ।

कहानी: ये फिल्म 1978 की क्लासिक फिल्म की रीमेक है। इसकी शुरुआत बहुत ही डरावनी होती है। एक नर्स को अचानक पता चलता है कि उसकी पूरी दुनिया बदल चुकी है। जो जॉम्बी के वायरल से बच जाते हैं वे शॉपिंग मॉल में शरण लेते हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें जॉम्बी धीरे-धीरे नहीं चलते, बल्कि वे बहुत तेजी से भागते हैं जिसकी वजह से उनसे बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

4. 28 डेज लेटर (28 Days Later – 2002)

IMDb रेटिंग: 7.5/10

वाइब: रियलिस्टिक सिनेमा।

कहानी: इस फिल्म में एक आदमी (जिम) कोमा से जागता है और जब बाहर निकलता है तो लंदन की सड़कों को सुनसान देख दंग रह जाता है। जब उसे पता चलता है कि एक ‘रेज वायरस’ (Rage Virus) ने इंसानों को जानवरों जैसा बना दिया है तब वह जैसे तैसे जिंदा रहने की कोशिश करता है।

5. वर्ल्ड वॉर जेड (World War Z – 2013)

IMDb रेटिंग: 7.0/10

वाइब: तबाही और थ्रिल।

कहानी: ब्रैड पिट की ये फिल्म बहुत फेमस है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक वायरस कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया की सरकारों और सेनाओं को घुटने टेकने पर मजबूर कर देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN