Home मनोरंजन समाचार प्रियदर्शन के ‘कमजोर शिक्षा’ वाले कमेंट पर राजपाल यादव का जवाब- मैं...

प्रियदर्शन के ‘कमजोर शिक्षा’ वाले कमेंट पर राजपाल यादव का जवाब- मैं वेल एजुकेटेड हूं, जिसको पता नहीं…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/_rajpal_yadav_1772426596976_1772426597119.png

राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के कमेंट का जवाब दिया है। उनका कहना है कि वह अपने डायरेक्टर्स की इज्जत करते हैं लेकिन किसी को उस केस की असली कहानी नहीं पता है। इसलिए जज करने का अधिकार नहीं है।

राजपाल यादव बीते करीब 1 महीने से हेडलाइन्स में हैं। धोखाधड़ी और चेक बाउंस केस में वह अंतरिम जमानत पर 18 मार्च तक तिहाड़ जेल से बाहर हैं। अब प्रियदर्शन ने राजपाल के लिए कुछ ऐसा बोला जिस पर उन्होंने असहमति जताई है। प्रियदर्शन ने कहा था कि राजपाल इस स्थिति में अपनी खराब शिक्षा की वजह से पहुंचे हैं। इस पर राजपाल का कहना है कि इंडस्ट्री में कोई इस मामले का सच नहीं जानता तो उन्हें जज करने का अधिकार नहीं है।

मैं वेल एजुकेटेड हूं

राजपाल यादव स्क्रीन से बातचीत में बोले, ‘यह पूरी तरह गलत है। प्रियनजी मुझे नहीं जानते हैं। मैं वेल एजुकेटेड बंदा हूं। मैंने 11 से 55 साल की उम्र तक काम किया। बड़े-बड़े दिग्गजों पर भी कभी ना कभी मुसीबत आती है लेकिन उनका पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं है। अगर मैं इतना कम पढ़ा-लिखा होता तो इंडस्ट्री में 25-30 साल तक सर्वाइव ना कर पाता।’

डायरेक्टर्स की तारीफ की

हालांकि राजपाल ने अपने डायरेक्टर्स की तारीफ भी की। बोले, ‘मैं तीन डायरेक्टर्स की बहुत इज्जत करता हू वे हैं मिस्टर राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन और प्रियदर्शन। मैं उन्हें बहुत मानता हूं। मैंने इन्हीं तीनों के साथ 50 फिल्में की हैं। खराब शिक्षा वाली बात यहां लागू नहीं होती क्योंकि मंशा दूसरी है। मैं प्रियनजी के बेटे की तरह हूं। वह जब भी कहेंगे मैं एक एक्टर के तौर पर जीवनभर उनके लिए परीक्षा देने को तैयार हूं। लेकिन प्रियनजी या बॉलीवुड से किसी को भी पूरी कहानी नहीं पता। इसलिए उनके जज करने का कोई मतलब नहीं है।’

क्या बोले थे प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने राजपाल की स्थिति पर बात की थी। उन्होंने बोला था कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्मों के प्रोड्यूसर्स से राजपाल के पैसे बढ़ाने के लिए कहा था। ऐसा राजपाल की ‘स्थित’ को देखते हुए किया था। प्रियदर्शन ने कहा था कि वे लोग उनको बचाना चाहते हैं और राजपाल इस स्थिति में अपनी खराब एजुकेशन की वजह से पहुंचे हैं। प्रियदर्शन ने कहा था, ‘मैं राजपाल को 20 साल से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार जंगल (2000) में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर दंग था।उनके साथ मेरी पहली फिल्म मालामाल वीकली (2006) थी। इसके बाद उन्होंने मेरी ज्यादातर फिल्मों में काम किया। मैंने राजपाल की सिचुएशन देखते हुए अपनी फिल्म के प्रोड्यूसर्स से कहा था कि उन्हें ज्यादा पे करें। मुझे उसकी समस्या पता है, इसीलिए हर फिल्म में लेता रहता हूं। मैंने उन्हें ऐड फिल्म्स भी दी थीं। बेचारे की कमजोर शिक्षा की वजह से इतनी बड़ी गलती हो गई।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN