Home व्यापार समाचार 100 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक दे रहा 5:7 बोनस...

100 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक दे रहा 5:7 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट तय, 5 साल में निवेशकों को मिला 2743% का रिटर्न

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: R M Drip and Sprinklers Systems Ltd ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने शनिवार को इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाहर आने के बाद अब सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे। बता दें, कंपनी 5 बोनस शेयर देने जा रही है।

Bonus Share: R M Drip and Sprinklers Systems Ltd ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने शनिवार को इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाहर आने के बाद अब सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे। बता दें, कंपनी 5 बोनस शेयर देने जा रही है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में R M Drip and Sprinklers Systems Ltd ने बताया है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 7 शेयर पर 5 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 7 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

पिछले साल हुआ था शेयरों का बंटवारा

R M Drip and Sprinklers Systems Ltd के शेयरों का बंटवारा बीते साल सितंबर के महीने में हुआ था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांट दिया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

2025 में ही कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

बीते एक हफ्ते में R M Drip and Sprinklers Systems Ltd के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत लुढ़क चुका है। शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 10 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगने के बाद यह स्टॉक 70.60 रुपये के लेवल पर था। बता दें, एनएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 123.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 33.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1390 करोड़ रुपये का है।

1 साल में दिया 72% का रिटर्न

बीते कुछ ही महीने कंपनी के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। लॉन्ग टर्म में इस कंपनी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 72 प्रतिशत की तेजी आई है।

तीन साल में यह स्टॉक 2131 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2743 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN