Home राष्ट्रीय समाचार संजू सैमसन की बदौलत सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के करीब भारत

संजू सैमसन की बदौलत सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के करीब भारत

30
0

Source :- BBC INDIA

संजू सैमसन

इमेज स्रोत, Getty Images

1 मार्च 2026, 19:33 IST

अपडेटेड 8 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 3 मिनट

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. मैच इस वक्त रोमांचक स्थिति में है.

भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन की चुनौती है. भारत ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए 18 गेंद में 25 रन की जरूरत है.

संजू सैमसन 46 गेंद में 82 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. हार्दिक पंड्या 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले लेकिन तिलक वर्मा 27 रन आउट हुए.

संजू सैमसन ने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है. उनकी पारी में 6 चौके और तीन छक्के शामिल हैं.

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू सैमसन के साथ मिलकर कप्तान सूर्यकुमार यादव भारत की पारी को संभाली. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार 18 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

वहीं सूर्यकुमार और संजू सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद पर 58 रन की पार्टनरशिप हुई.

अभिषेक शर्मा

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और भारत ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए.

इससे पहले अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए. होल्डर ने उनका विकेट लिया. उनका विकेट होल्डर ने लिया.

वहीं अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. अकील हुसैन ने अभिषेक का विकेट लिया.

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रन बनाए हैं.

वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने 22 गेंद में 37 और पावेल ने 19 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली.

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन खर्च कर दो विकेट लिए. हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला.

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत सधी हुई रही. लेकिन भारत के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में जोरदार वापसी की.

होल्डर

इमेज स्रोत, Getty Images

लेकिन होल्डर और पावेल ने वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर्स में अच्छी पार्टनरशिप की. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई.

17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 14 रन स्कोर किए.

16वें ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ 24 रन स्कोर किए.

15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने शरफेन रदरफोर्ड का विकेट लिया. उन्होंने 9 गेंद पर 14 रन बनाए.

बुमराह ने 12वें ओवर में कमाल किया है. इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हेटमायर का विकेट लिया, जबकि 5वीं गेंद रॉस्टन चेज को आउट किया.

हेटमायर ने 12 गेंद में 27 रन बनाए. वहीं चेज ने 25 गेंद में 40 रन की पारी खेली.

इससे पहले भारत की ओर से की जा रही कसी हुई गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज के ओपनर शे होप दबाव में आए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया.

शे होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए.

जसप्रीत बुमराह

इमेज स्रोत, Getty Images

इससे पहले भारत के पास एक विकेट लेने का मौका था, लेकिन 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा ने रॉस्टन चेज का कैच छोड़ दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह 5वां ओवर डाल रहे थे.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

भारत की प्लेइंग 11 में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है. वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में अकील हुसैन की वापसी हुई है और ब्रैंडन किंग बाहर हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा ये मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, क्योंकि इस मैच में जिस भी टीम को जीत मिलेगी वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी.

इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं. हालांकि इस मैच के नतीजे के बाद ही ये तय होगा कि सेमीफाइनल में किस टीम के खिलाफ कौन सी टीम खेलती हुई नजर आएगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

SOURCE : BBC NEWS