Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/01/1200x900/javed_akhtar_01_03_1772372152801_1772372164462.pngअमेरिका और इजराइल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। जावेद अख्तर ने अमेरिका और इजराइल पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने कुछ ज्यादा ही कर दिया।
अमेरिका और इजराइल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर अपनी भड़ास निकाली है। जावेद अख्तर ने कहा कि ट्रंप और इजराइल ने इस बार कुछ ज्यादा ही कर दिया है। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।
जावेद अख्तर ने अमेरिका पर निकाली भड़ास
जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा- मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने ज्यादा ही कर दिया है क्योंकि अगर उन्हें यह हिम्मत करने और इराक से ईरान जैसा करने दिया गया तो चीन दुनिया में अपनी पूरी क्रेडिबिलिटी खो देगा।
जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा- नेतन्याहू और ट्रंप जैसे सभी गुंडों ने दूसरों को दीवार पर धकेल दिया है और आखिर में दूसरों के पास निर्णायक तरीके से रिएक्ट करने के अलावा कोई चारा नहीं छोड़ा।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- सर, इसकी चर्चा चीन से कीजिए, उनसे कुछ करने के लिए कहिए। जावेद अख्तर ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा- आपको और मुझे उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं है। ये मेरा अंदाजा है। देखते हैं अब क्या होगा। एक यूजर ने लिखा- इस बार चीन सिर्फ देखना अफोर्ड नहीं कर सकता है।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। इस हमले में इजराइल के प्रधानमंती नेतन्याहू ने शनिवार की देर रात खामनेई के मारे जाने का दावा किया था।इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था। इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई की वजह से दुबई में भी हालात तनावपूर्ण हैं। कई एक्टर्स-एक्ट्रेस भी दुबई में फंसे हुए हैं। जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान भी उन लोगों में से हैं जो दुबई में हैं। उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है।
दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान
एक्ट्रेस ने पोस्ट लिखकर कहा कि ईरान संकट के बीच वो दुबई में फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सुरक्षित भारत पहुंचना चाहती हैं लेकिन कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, चल रहे संकट की वजह से मैं दुबई में फंस गई हूं। फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं और अब भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है। मैं सरकार से सुरक्षित घर वापसी का अनुरोध करती हूं। किसी भी तरह की मदद के लिए मैं आभारी हूं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

