Home  लाइफस्टाइल समाचार होली पर ट्राई करें पानी फुल्की की मजेदार रेसिपी, चटपटा स्वाद कर...

होली पर ट्राई करें पानी फुल्की की मजेदार रेसिपी, चटपटा स्वाद कर देगा दीवाना

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चटपटा खाने के शौकीन हैं तो आप पानी फुलकी की रेसिपी होली पर एक बार जरूर ट्राई करें। तीखे पानी और बेसन की पकौड़ी के मिक्स के साथ तैयार होने वाली ये मजेदार रेसिपी चटोरों को खूब पसंद आएगी।

होली पर तरह-तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुझिया, मठरी, लड्डू से लेकर लोग दही भल्ले, कांजी और गोलगप्पे जैसी चीजों को घर पर ही बनाना पसंद करते हैं। अगर आप चटपटी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो पानी फुलकी की मजेदार रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें। टेस्टी बेसन के पकौड़े और तीखे पानी का ये मिक्स स्वाद में काफी अच्छा लगता है। यहां सीखिए घर पर कैसे तैयार करें चटपटी पानी फुलकी।

पानी फुलकी बनाने के लिए सामग्री

पानी फुलकी बनाने के लिए आपको चाहिए एक कप बेसन, स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी बेकिंग सोडा, तलने के लिए तेल, दो मुट्ठी हरा धनिया, एक मुट्ठी पुदीना, एक टुकड़ा अदरक, तीन से चार हरी मिर्च, आधा कप इमली का गूदा, दो छोटे चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक नींबू का रस, एक बारीक कटा प्याज, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, बर्फ के टुकड़े।

पानी फुलकी बनाने की विधि

पानी फुलकी बनाने के लिए सबसे पहले पानी तैयार कर लें। इसके लिए एक मुट्ठी हरा धनिया, एक मुट्ठी पुदीना, एक टुकड़ा अदरक, तीन से चार हरी मिर्च को ब्लेंड कर लें। इसकी एक चटनी तैयार करें और एक तरफ रख दें। फिर गुनगुने पानी में इमली को कुछ देर के लिए भिगोएं और फिर इसके पल्प को छानकर कम से कम आधा कप इमली का गूदा अलग रख लें। अब पानी में इस चटनी को मिलाएं। फिर इसमें इमली का पल्प, दो छोटे चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सफेद नमक, एक नींबू का रस, एक बारीक कटा प्याज, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, बर्फ के टुकड़े और हरा धनिया डाल दें। पानी को एक तरफ रखें और फुलकी तैयार करें। इसके लिए एक कटोरे में बेसन लें और फिर इसमें । स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर को मिक्स करें और पानी डालकर घो तैयार करें। फिर इस घोल में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। याद रखें कि बेसन न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। अब तेल गर्म करें और इसमें छोटी-छोटी पकौड़ी डालकर तल लें। पूरे बेसन की फुलकी बनाने के बाद इसे पानी में डालें। कुछ देर पानी में छोड़ दें और फिर इसे कटोरी में हरा धनिया और प्याज डालकर सर्व करें।

रेसिपी क्रेडिट-foodieklix

SOURCE : LIVE HINDUSTAN