Home  लाइफस्टाइल समाचार Holi Wishes: आपकी दुआओं का रंग…होली पर पार्टनर से दोस्त तक को...

Holi Wishes: आपकी दुआओं का रंग…होली पर पार्टनर से दोस्त तक को भेजें टॉप 50 मैसेज, प्यार के रंग से रंगा होगा हर शब्द

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Top 50 Viral Colourful Holi Messages : इस बार हम आपके लिए लेकर आएं हैं होली के 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 50 टॉप ट्रेडिंग होली मैसेज फॉर पार्टनर, होली कोट्स फॉर फ्रेंड्स, परिवार में बड़ों के लिए होली के शुभकामना संदेश। जिन्हें अपनों को भेजकर आप होली का त्योहार को खास बना सकते हैं।

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi : फाल्गुन की मस्ती और हवाओं में उड़ते गुलाल की खुशबू के साथ, एक बार फिर उदास दिलों में खुशी भरने वाला होली का त्योहार आने वाला है। ‘होली’ महज रंगों का खेल नहीं, बल्कि दिलों के मेल का भी त्योहार है, जहां पुरानी कड़वाहटें ठंडाई के मिठास में घुल जाती हैं और रिश्तों पर प्यार का पक्का रंग चढ़ता है। आइए, इस बार की होली को सिर्फ चेहरों तक सीमित न रखकर, अपनों की यादों और हंसी के साथ और भी यादगार बनाएं। जी हां, इस बार हम आपके लिए लेकर आएं हैं होली के 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 50 टॉप ट्रेडिंग होली मैसेज फॉर पार्टनर, होली कोट्स फॉर फ्रेंड्स, परिवार में बड़ों के लिए होली के शुभकामना संदेश। जिन्हें अपनों को भेजकर आप होली का त्योहार को खास बना सकते हैं।

होली पर भेजें दिल को छू लेने वाली शायरियां

1- निकलो गलियों में बना के टोली, भिगा दो आज हर एक की झोली,

मुस्कुरा मुस्कुरा कर बोलो

2- मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,

वृंदावन की सुगंध, बरसाने का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

3- लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!”

4- रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार।”

दोस्तों के लिए फनी और कूल मैसेज

5- बुरा न मानो होली है… यह कह कर किसी ने मुझ पर रंग डाल दिया,

अब मैंने भी ‘बुरा न मानो दीवाली है’ कह कर उस पर बम फोड़ दिया!

6- खा के गुजिया, पी के भंग, लगा के थोड़ा सा रंग,

बजा के ढोलक और मृदंग, खेलें होली हम तेरे संग!

7-भगवान करें इस बार होली ऐसी आए,

कि आपके घर से सारा पुराना पेंट धुल जाए और नया लग जाए!

8- होली है भाई होली है, बुरा न मानो होली है,

पर जो रंग नहीं लगाएगा, उसकी खिड़की पर पत्थर मारना जरूरी है!

9- त्यौहार है ये खुशियों का, जब सब अपना बन जाते हैं,

जो ज्यादा भाव खाते हैं, वो भी रंगे जाते हैं !

छोटे और प्यारे होली संदेश

10- राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।

11- खुशियां हो Overflow, मस्ती कभी न हो Low, होली का सुरूर छाया रहे…

Happy Holi!

12- सपनो की दुनिया और अपनों का प्यार, गालों पर गुलाल और पानी की बौछार!

13- रंगों से भी रंगीन हो आपकी जिंदगी, बस यही है दुआ हमारी।

Happy Holi!

14- ईश्वर करे आपकी लाइफ का हर पन्ना खुशियों के रंगों से भरा हो।

Happy Holi!

Holi Instagram Captions (होली के ट्रेंडिंग और वायरल कैप्शन)

15- रंगों से नहीं, यादों से होली मनाएंगे।

#Holi2026″

16- गुलाल का रंग, अपनों का संग।

जय श्री कृष्णा!

17- भांग की खुमारी और गुलाल की लाली,

मुबारक हो सबको होली निराली!”

इमोशनल और गहरे होली संदेश (Heartfelt Holi Messages)

18- मिट जाए दूरियां इस होली में ऐसी मिठास हो,

नफरत का नाम न हो, बस प्यार का अहसास हो।

19- रंगों का त्यौहार तो बस एक बहाना है,

हमें तो आपके करीब आना है!

Happy Holi!

20- हर रंग कुछ कहता है, पर जो रंग तुम्हारी मुस्कान में है, वो सबसे गहरा है।

21- सिर्फ चेहरों पर नहीं, आज दिलों पर भी रंग लगाओ, जो रूठे हैं उन्हें गले लगाओ।

22- हाथ में गुलाल है, दिल में तेरा ख्याल है, ये होली बेमिसाल है!”

23- बदल जाती है दुनिया जब तुम मुस्कुराते हो, होली के रंगों में और भी निखर जाते हो।

24- ईश्वर करें आपके जीवन में खुशियों का रंग इतना गहरा हो कि दुख का कोई रंग चढ़ ही न पाए।”

होली के फनी और देसी स्टाइल मैसेज (Holi Funny & Witty Messages)

25- आज की ताजा खबर: जो नहाएगा वो रंगा जाएगा, जो नहीं नहाएगा उसे नहलाया जाएगा!

26- भांग की गोली और गालों पर रोली, मुबारक हो सबको ये मस्त वाली होली!”

होली के शॉर्ट और वायरल मैसेज

27- पिचकारी की धार, खुशियों की फुहार।

28- गुलाल का टीका, जीवन न हो फीका।”

29- रंग, उमंग और अपनों का संग।”

30- जिंदगी एक कैनवास है, इसमें सबसे सुंदर रंग भरो।”

31- बुरा न मानो, दिल खोल कर होली मनाओ!”

32- ये रंगों का पर्व, ये प्यार की बोली, सदा खुशियों से भरी रहे आपकी झोली।”

33- हवाओं के साथ गुलाल उड़ने दो, आज हर दिल को प्यार से जुड़ने दो।”

34- फूलों ने खिलना छोड़ दिया, तारों ने चमकना छोड़ दिया, क्या अब होली में आपने रंगना छोड़ दिया?”

35- बसंत की बहार, रंगों की फुहार, मुबारक हो आपको होली का उपहार।”

36- मौज-मस्ती की है बारी, निकालो अपनी पिचकारी, होली की करो तैयारी!”

खास रिश्तों को होली विश करने के लिए मैसेज ( Holi Messages For Someone Special)

37- मेरी दुनिया के सबसे खूबसूरत रंग ‘तुम’ हो।

हैप्पी होली!”

38-तुम्हारे साथ हर दिन होली जैसा रंगीन लगता है।”

39-इस बार की होली में मुझे सिर्फ तुम्हारे प्यार का रंग चाहिए।

40- इश्क की होलो में कुछ ऐसा हो जाए,

मैं रंग बनूं और तू मुझमें घुल जाए।

41-हाथ में तेरा हाथ हो, और गालों पर गुलाल… काश!

हमारी हर होली हो इतनी ही बेमिसाल।

42-दोस्ती के इस रंग को कभी फीका मत पड़ने देना।

तू है तो हर दिन होली है और हर रात दीवाली!

Happy Holi, Partner in Crime!

43-हमारी दोस्ती का रंग सबसे पक्का है, जिसे न पानी छुड़ा सकता है न वक्त।

चल, आज फिर से हुड़दंग मचाते हैं!

44- अंधकार पर प्रकाश की जीत,

बुराई पर अच्छाई की जीत.

यही है होलिका दहन की सीख,

सदा रहे सत्य की रीत

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

45-फाल्गुन की इस मस्ती में, एक नाम तुम्हारा भी शामिल है। अब तुम इसे रंग समझो या मेरा इश्क!

46-हवाओं में उड़ते इस गुलाल की कसम, जो रंग तुझ पर चढ़ा है, वो अब मुझ पर भी दिखने लगा है।

Happy Holi!

परिवार और बड़ों के लिए होली संदेश

47-आपकी दुआओं का रंग ही है जो मेरी जिंदगी को महकाता है। इस होली पर ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य और मुस्कान हमेशा बनी रहे।

सादर चरण स्पर्श और होली की शुभकामनाएं!

48-घर की होली, मां के हाथ की गुजिया और पापा की डांट… इसके बिना हर त्यौहार अधूरा है। आप सभी को होली की ढेर सारी बधाई।

49-हाथों में रंग लिए,

दिल में उमंग लिए,

मन में खुशियां लिए,

अपनों को संग लिए

रंगों का खुमार लिए,

चलो रंगों का त्योहार मनाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

50-अच्छाई की जीत हुई है,

हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की,

शुभ घड़ी आज आयी है,

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN