Source :- LIVE HINDUSTAN
वाहिदी कुद्स फोर्स के पहले कमांडर (1988–1998) थे। यह IRGC की वह शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया ऑपरेशनों के लिए जिम्मेदार है। वह 2009-13 तक रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
Iran-Israel War: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत और इजरायल के साथ-साथ अमेरिका के हमलों के बीच ईरान ने अपने नए कमांडर-इन-चीफ के नाम का ऐलान कर दिया है। अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को खामनेई ने उन्हें डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया था।
वाहिदी कुद्स फोर्स के पहले कमांडर (1988–1998) थे। यह IRGC की वह शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया ऑपरेशनों के लिए जिम्मेदार है। वह 2009-13 तक रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वे इब्राहिम रईसी के शासनकाल में 2021-24 तक गृह मंत्री के पद पर भी रहे। वे एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
1994 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में AMIA यहूदी केंद्र पर हुए बम विस्फोट में कथित संलिप्तता के लिए वाहिदी इंटरपोल की ‘रेड नोटिस’ सूची में हैं। इसमें 85 लोग मारे गए थे। वाहिदी पर अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) द्वारा कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों का कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उनके संबंध और 2022 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन में उनकी भूमिका है।
वाहिदी का जन्म 27 जून 1958 को ईरान के शिराज शहर में हुआ था। उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक, औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर और रणनीतिक अध्ययन में पीएचडी की डिग्री है। उनका जन्म का नाम अहमद शाहचेरागी था। वाहिदी को ईरान की सैन्य रणनीति का एक प्रमुख ‘मास्टरमाइंड’ माना जाता है, विशेष रूप से विदेशी ऑपरेशनों और रक्षा प्रणालियों के विकास के क्षेत्र में।
इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार के सदस्यों की भी मौत हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खामेनेई ने हमलों में अपने दामाद और बहू को खो दिया है। यह रिपोर्ट, टेलीग्राम चैनल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की गई है। पत्रकारों के क्लब तेहरान सिटी काउंसिल के सदस्य मीसम मुजफ्फर ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के दामाद और बेटी मारे गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
खामेनेई के दामाद और बहू कौन हैं?
खामेनेई के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, और वे सभी शादीशुदा हैं। सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्टों में यह नहीं बताया गया है कि कौन से दामाद और बहू हमलों का शिकार हुए हैं। बड़े बेटे मुस्तफा खामेनेई की शादी दिवंगत अयातुल्ला अजीज़ुल्लाह खोशवघ्त की बेटी से हुई है। वे जानेमाने धार्मिक विद्वान थे। दूसरे बेटे मोज्तबा खामेनेई की शादी जहरा हद्दाद-आदेल से हुई है, जो ईरानी संसद के पूर्व अध्यक्ष गुलाम-अली हद्दाद-आदेल की बेटी हैं। सबसे छोटे बेटे मसूद खामेनेई की शादी सैय्यद मोहसिन खराजी की बेटी से हुई है।
खामेनेई की दो बेटियां हैं-बुशरा और होदा। बुशरा की शादी मोहम्मद-जवाद मोहम्मदी गोलपेगानी से हुई है, जो खामेनेई के चीफ ऑफ स्टाफ गुलामहुसैन मोहम्मदी गोलपेगानी के बेटे हैं। होदा की शादी मेस्बाह अल-होदा बघेरी कनी से हुई है।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद तेहरान के कुछ हिस्सों में जश्न मनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह दावा किया। रिपोर्ट के अुसार लोगों अपनी खिड़कियों पर आकर तालियां बजाई और जश्न का संगीत बजाने लगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



