Home मनोरंजन समाचार सलीम खान से मिलने देर रात अस्पताल पहुंचे बेटे सलमान खान

सलीम खान से मिलने देर रात अस्पताल पहुंचे बेटे सलमान खान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/salma_1772300843718_1772300858163.jpg

सलमान खान अपने पिता सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे। सलीम को अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अभी पता नहीं चला है कब सलीम खान डिस्चार्ज होंगे।

सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए 1 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। सलीम से मिलने पूरा परिवार और करीबी दोस्त जाते रहते हैं। अब सलमान खान शनिवार शाम को पिता से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। उनके जाते हुए और अस्पताल से बाहर आते हुए का वीडियो सामने आया है।

हालांकि इस दौरान सलमान की कोई झलक नहीं दिखी क्योंकि वह गाड़ी से बाहर आते नहीं दिखे और साथ ही उन्होंने गाड़ी को ब्लैक शेड्स से कवर किया हुआ था।

पूरा परिवार है सलीम को लेकर परेशान

सलमान अपने पिता की काफी केयर करते हैं और जबसे सलीम अस्पताल में भर्ती हुए हैं तबसे सलमान और उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। सब अस्पताल में सलीम से मिलने जाते रहते हैं। इतना ही नहीं सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा तक सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल गई थीं।

डॉक्टर ने दिया था सलीम खान का अपडे

बता दें कि सलीम जब अस्पताल में भर्ती हुए थे तब डॉक्टर ने मीडिया के सामने स्टेटमेंट दिया था कि सलीम को जब अस्पताल लाया गया था तब उनका बीपी बहुत ज्यादा था और उन्हें बहुत झटके लग रहे थे। उनकी हालत ज्यादा न बिगड़े इसलिए उन्हें वेन्टिलेटर पर रखा गया था।

हालांकि इसके बाद खबर आई कि सलमान और परिवार डॉक्टर के इस तरह से स्टेटमेंट पब्लिकली देने से नाराज हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट थी कि खान परिवार और सलमान नहीं चाहते थे डॉक्टर ऐसे स्टेटमेंट दे वो भी बिना उनकी परमिशन के क्योंकि यह प्राइवेट मैटर है और ऐसे स्टेटमेंट देने से फालतू की अफवाह बनती हैं। फैंस या मीडिया को जो भी अपडेट देना होगा वो परिवार वाले ही देंगे।

वैसे इसके बाद से डॉक्टर ना तो अस्पताल के किसी भी स्टाफ ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।

आमिर भी मिले थे सलीम खान से

आमिर खान कुछ दिन पहले सलीम खान से मिलने गए थे और इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह सलीम खान से नहीं मिल पाए, लेकिन परिवार वालों से मिले हैं। सब सलीम साहब के लिए दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।

डेजी ने बताया था सलीम खान का हेल्थ अपडेट

वहीं डेजी शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सलीम खान से तो नहीं मिलीं, लेकिन सलमान के वह टच में हैं। उन्होंने बताया कि सलीम खान अब बेहतर हैं और मैं भी उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रही हूं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN