Home  लाइफस्टाइल समाचार Quotes Of The Day: लाइफ में आगे बढ़ना है तो प्रेमानंद महाराज...

Quotes Of The Day: लाइफ में आगे बढ़ना है तो प्रेमानंद महाराज के विचार दिखाएंगे रास्ता, सफल बनना होगा आसान

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Quotes Of The Day: सफल होना है तो अपने विचारों में कुछ महान लोगों के विचारों को शामिल करना जरूरी होता है। खासतौर पर स्टूडेंट्स को लाइफ में पॉजिटिव बनने और सक्सेज के लिए। प्रेमानंद महाराज के ये विचार स्टूडेंट्स को शांत मन के साथ जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।  

लाइफ में सक्सेज हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ सही सोच की भी जरूरत होती है। खासतौर पर स्टूडेंट के लिए पॉजिटिव विचारों का होना बेहद जरूरी है। और ज्यादातर पॉजिटिव विचार आपकी आस्था के साथ जुड़े होते हैं। अगर आप प्रेमानंद महाराज के इन विचारों को सुनते और समझते और जीवन में उतारते हैं तो ये लाइफ में आने वाली मुश्किलों से लड़ने का हौसला देंगे। वे विचार केवल आगे बढ़ने में मदद ही नहीं करेंगे बल्कि आपको खुशहाल जीवन जीने में भी मदद करेंगे। बस जीवन में उतारें प्रेमानंद महाराज के ये विचार।

Premanad Maharaj Quotes For Students

  • मनुष्य के भीतर असीम शक्ति है, इसलिए आत्मा को पहचानने और जागृत करने से हर समस्या का समाधान संभव है।
  • सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है लेकिन यही मार्ग आपको अपने वास्तविक उद्देश्य तक पहुंचाता है।
  • जैसा हम दूसरों के साथ व्यवहार करते हैं, वैसा ही व्यवहार हमें वापस मिलता है।
  • सच्ची सफलता आत्मा से आती है और यह शांत दिमाग से ही संभव है।
  • सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजयी होता है।
  • सुबह उठते ही अपने गुरुदेव को प्रणाम करें और निर्णय लें कि आज हम अपना पूरा समय भगवान को समर्पित करने का प्रयास करेंगे।
  • भगवान की आराधना के बिना मनुष्य सुख प्राप्त नहीं कर सकता; स्वप्न में भी शान्ति नहीं मिल सकती।
  • सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजयी होता है।
  • क्रोध को शांत करने का केवल एक ही उपाय है… यह सोचने के बजाय कि उनका हमारे प्रति क्या कर्तव्य है, हमें यह सोचना चाहिए कि हमारा उनके प्रति क्या कर्तव्य है।
  • किसी भी तीर्थ में, किसी भी उत्सव में, किसी भी महान उत्सव में इतनी शक्ति नहीं है जितनी भगवान के नाम में है, इसलिए अपने आप को भगवान के नाम में डुबो दें।
  • कोई भी व्यक्ति आपको दुख नहीं देता, बल्कि आपके कर्म ही उस व्यक्ति के माध्यम से दुख के रूप में प्रकट होते हैं।
  • आत्मा की शांति के लिए क्षमा और दया को अपनाओ।
  • भगवान का नाम गिनकर नहीं, बल्कि उसमें डूबकर जपें।
  • दुखी को मत सताओ, क्योंकि वे रोएंगे; यदि दुखियों का प्रभु सुन लेगा तो तुम्हारा क्या होगा?
  • मनुष्य का कर्म ही उसके भाग्य का निर्माण करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN