Source :- LIVE HINDUSTAN
Best milk to lower cholesterol: कोलेस्ट्रॉल हाई होने या हार्ट के पेशेंट के लिए अक्सर दूध ना पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन जानना जरूरी है कि क्या गाय-भैंस का दूध पूरी तरह से अवॉएड करना सही है या इसे पीने का कोई और तरीका है।
दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन रिच ड्रिंक है जो हड्डियों और मसल्स को सपोर्ट करता है। लेकिन हार्ट के पेशेंट या जो एडल्ड लोग हैं और दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं, जिनकी रिपोर्ट में हाई कोलेस्ट्रॉल आया है। उनके लिए यहीं दूध मुसीबत बन जाता है। काफी सारे लोग हार्ट की बीमारी से बचने के लिए दूध पीना बंद कर देते हैं। ऐसे में डॉक्टर से जानना जरूरी है कि क्या दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल जरूरी है लेकिन एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना हार्ट हेल्थ को प्रभावित करता है। क्योंकि दूध एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट है इसलिए इसमे फैट होता है और फैट कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित करता है। लेकिन जानना जरूरी है कि क्या दूध को छोड़ देना सही है या फिर कौन से टाइप का दूध पिएं कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल ना बढ़े।
दूध में कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड दोनों की मात्रा होती है
दूध में कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड दोनों की मात्रा होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल आर्टरीज में प्लाक के रूप में जमने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से ब्लड वेसल्स पतली होने लगती है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक टोटल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 mg/dL होनी चाहिए। जिससे ब्लड फ्लो स्मूद बना रहे और हार्ट पर किसी तरह का खिंचाव ना हो। हार्ट हेल्थ के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम रखना जरूरी है। हेल्दी डाइट च्वॉइस कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने के लिए जरूरी है। ऐसे मे सवाल है कि क्या दूध से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
डॉक्टर बिमल चटर्जी ने बताया कौन सा दूध पीना है सही
डॉक्टर बिमल चटर्जी बताते हैं कि दूध में दो तरह के फैट कंटेट होते हैं पहला है कोलेस्ट्रॉल और दूसरा ट्राइग्लिसराइड, जो हार्ट हेल्थ को प्रभावित करता है। ऐसे में जानना चाहिए कि किस दूध में कितनी मात्रा में ट्राइग्सिलराइड होता है।
भैंस के दूध में 6 प्रतिशत ट्राइग्लिसराइड होता है।
वहीं, गाय के दूध में 4 प्रतिशत ट्राइग्लिसराइड होता है।
अगर दूध डबल टोन है तो उसमे 2 प्रतिशत ट्राइग्लिसराइड होगा,
और, स्किम्ड मिल्क में 0.5 प्रतिशत ही ट्राइग्लिसराइड होता है।
तो अगर आप हार्ट के पेशेंट हैं या एडल्ट हैं जो खुद को हार्ट हेल्थ से बचाना चाहते हैं तो उन्हें डबल टोन या स्किम्ड मिल्क ही पीना चाहिए। ये हार्ट हेल्थ को नेचुरली प्रोटेक्ट करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



