Home मनोरंजन समाचार Entertainment Top 5: राजपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में रखा अपना पक्ष,...

Entertainment Top 5: राजपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में रखा अपना पक्ष, पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/swrddsdfyfdddfgrtfdrrthfdrg_1772297031145_1772297035277.jpg

एंटरटेनमेंट जगत की ये पांच खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। राजपाल यादव की प्रेस कांफ्रेंस में एक्टर ने मदद करने वालों का आभार जताया। ममता कुलकर्णी इस टीवी शो में नजर आएंगी। केरला स्टोरी 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

एंटरटेनमेंट जगत में आज ये पांच खबरें छाई हुई हैं। राजपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर मदद करने वाले लोगों के लिए आभार जताया, साथ ही केस से जुड़ा अपना पक्ष रखा। फिल्म द केरला स्टोरी 2 के शोज कैंसिल होने की खबर सामने आई। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने टीवी पर नजर आई और राजपाल यादव ने बेल पर रिहा होने के बाद अब अपना यूट्यून चैनल शुरू किया है। ये आज की 5 बड़ी खबरें हैं जिन्होंने सुर्खियां बटोरी।

राजपाल यादव की प्रेस कांफ्रेंस

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने बेल पर रिहा होने के बाद आज अपने वकील के साथ प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान एक्टर ने चेक बाउंस केस पर अपना पक्ष रखा। एक्टर ने बताया कि उन्होंने जिनसे पैसे उधार लिए थे उन्हें अपनी प्रॉपर्टी के पेपर्स ऑफर किए थे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उन्हें जेल भेजना ही चाहते थे। आगे एक्टर ने मदद करने वाले लोगों का आभार भी जताया। राजपाल ने कहा जितने भी लोगों ने मदद के लिए पैसे भेजे थे वो सभी अपना अकाउंट डिटेल्स भेजे। वो सभी के पैसे वापस लौटा देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीएम के साथ तस्वीरें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर्स ने बताया कि वो हाल में पीएम मोदी से मिले थे दोनों ने प्रधानमंत्री को अपनी शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का इनवाइट दिया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रश्मिका को पीले रंग के सूट और विजय को वाइट शेरवानी में देखा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ममता कुलकर्णी टीवी आएंगी नजर

ममता कुलकर्णी टीवी पर 25 साल बाद नजर आने वाली हैं। हाल में एक्ट्रेस को लाफ्टर शेफ सीजन 3 के सेट के बाहर देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ बातचीत में ये कन्फर्म किया कि वो शो पर नजर आने वाली हैं। ये उनके लिए भी अच्छा मौका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

द केरला स्टोरी को नहीं मिल रही ऑडियंस

हाल में रिलीज हुई द केरला स्टोरी 2 को ऑडियंस नहीं मिल रही है। थिएटर के खाली पड़े रहने की खबर सामने आई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म के लिए लागत तक पहुंच पाना भी मुश्किल टास्क होने वाला है। फिल्म लंबी कानूनी लड़ाई के बाद थिएटर तक पहुंची थी लेकिन अब ऑडियंस का ये रिएक्शन मेकर्स के लिए महंगा पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

राजपाल यादव का यूट्यूब चैनल

राजपाल यादव ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल। एक्टर अपने चेक बाउंस केस को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इंडस्ट्री से उन्हें आर्थिक मदद मिली और अब बेल पर रिहा होने के बाद राजपाल ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर लिया है। एक्टर ने बताया कि वो हर उम्र के लोगों को एंटरटेन करने के लिए इस चैनल पर कंटेंट शेयर करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN