Home मनोरंजन समाचार ‘द केरल स्टोरी 2’ पर लगी रोक हटने पर विपुल शाह बोले-...

‘द केरल स्टोरी 2’ पर लगी रोक हटने पर विपुल शाह बोले- हमने केलर के खिलाफ…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/TKS_2_1769609376040_1769609379641_1772219219018.jpg

विपुल अमृतलाल शाह जो द केरल स्टोरी 2 के प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने फिल्म की रिलीज को केरल हाई कोर्ट से क्लीयर होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड को लेकर काफी विवाद चल रहा है। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद चल रहा था और अब केरल हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज के लिए क्लीयर कर दिया है। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह का रिएक्शन आया है। उन्होंने क्लीयर किया कि फिल्म में केरल या यहां के लोगों के लिए कुछ भी नेगेटिव नहीं है।

हमने केरल और केरल के लोगों के लिए नेगेटिव नहीं कहा

शुक्रवार को रिपोर्टर्स से बात करते हुए अमृतलाल ने बताया कि कब लोग फिल्म देख सकते हैं। उन्होंने कहा, ना ही मैं और ना ही मेरी फिल्म और ना ही फिल्म की टीम केरल राज्य के खिलाफ है या केरल के लोगों के लिए। केरल काफी खूबसूरत जगह है, एक गॉड लविंग देश है। लेकिन अगर कुछ गलत होता है यहां तो हमारा कर्तव्य है लोगों को ये नोटिस करवाना और उसे ठीक करना। मैं वादा करता हूं आपसे कि जब आप फिल्म देखोगे आप समझोगे कि हमने केरल को लेकर कुछ भी नेगेटिव नहीं कहा है और ना केरल के लोगों के लिए।

कुछ क्रिमिनल्स को एक्सपोज करना जरूरी है

उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म कुछ क्रिमिनल्स को एक्सपोज करेगी। कुछ क्रिमिनल्स केरल में रहते हैं और कुछ मध्यप्रदेश और कुछ राजस्थान में। यही वजह है कि हमने फिल्म का नाम रखा है द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड। मैं आश्वासन देता हूं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि हम केरल को बिल्कुल भी नेगेटिव तरीके से नहीं दिखा रहे हैं।’

केरल हाई कोर्ट के शुक्रगुजार

विपुल ने कहा, ‘आज केरल डिविजनल बेंच ने स्टे ऑर्डर को डिसमिस कर दिया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज को क्लीयर कर दिया है। हमारे शोज की ओपनिंग हो गई है। फिल्म काफी मेहनत से बनी है। मुझे लगता है हमारी फिल्म की ऑथेनसिटी का प्रूफ ही यही है कि केरल कोर्ट ने स्टे ऑर्डर हटा दिया है। अगर कुछ भी गलत होता तो कोर्ट ये फैसला नहीं लेती इसलिए मैं केरल कोर्ट का शुक्रगुजार हूं।’

द केरल स्टोरी की कास्ट और टीम

द केरल स्टोरी की बात करें तो इस फिल्म को कामख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। वहीं विपुल ने अमरनाथ झा के साथ फिल्म की स्टोरी को लिखा है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया अहम किरदार में हैं। तीनों की परफॉर्मेंस ट्रेलर में काफी जबरदस्त दिखी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN