Home मनोरंजन समाचार ‘मैं बहुत परेशान था’, अस्सी में अनुभव सिन्हा ने कैसे शूट किया...

‘मैं बहुत परेशान था’, अस्सी में अनुभव सिन्हा ने कैसे शूट किया था रेप सीन?

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/28/1200x900/tappsee_pannu_28_02_1772250083841_1772250087493.png

अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में दिखाए गए रेप सीन की काफी चर्चा है। अब अनुभव सिन्हा ने उस सीन के बारे में बात की है। अनुभव ने बताया कि उन्होंने वो सीन बिना किसी लड़की के शूट किया है। 

अनुभव सिन्हा सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। मुल्क, आर्टिकल 15, थप्पड़ और अनेक जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अनुभव सिन्हा की हाल ही में फिल्म अस्सी रिलीज हुई है। अस्सी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जो रेप जैसे घिनौने अपराध के बारे में बात करती है। अपनी इस फिल्म में दिखाए गए रेप सीन के बारे में हाल ही में अनुभव सिन्हा ने बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी लड़की के वो सीन शूट किया।

रेप सीन दिखाने को लेकर बेहतर हुई है सिनेमा की समझ?

द लल्लनटॉप से खास बातचीत में अनुभव सिन्हा से उनकी फिल्म अस्सी के रेप सीन को लेकर बात की गई। उनसे कहा गया कि फिल्म में जो रेप सीन है वो बहुत ही ज्यादा घिनौना है। लोगों का कहना है कि उस सीन के वक्त दर्शक लगातार स्क्रीन पर देख नहीं सकते हैं। इसी सीन के बारे में बात करते हुए अनुभव से सवाल हुआ कि क्या रेप सीन्स या सेक्सुअल असॉल्ट सीन्स को स्क्रीन पर दिखाने को लेकर सिनेमा की समझ बेहतर हुई है?

अस्सी के रेप सीन पर क्या बोले अनुभव सिन्हा?

सवाल के जवाब में अनुभव सिन्हा ने कहा, “मैंने कभी रेप सीन पहले शूट किया नहीं था, तो मैं बहुत परेशान था कि इसको कैसे शूट करूंगा।” अनुभव ने कहा कि होता क्या है जब रेप सीन होता है को उसमें एक महिला होती है, रेप सीन में स्किन दिखने का चांस होता है। वो सीन कब एक घिनौने कृत्य की जगह दृश्यरतिक कृत्य में बदल जाए इसको लेकर वो परेशान थे।

बिना लड़की के शूट किया वो सीन

अनुभव ने आगे अस्सी के रेप सीन के बारे में बात करते हुए कहा कि उस सीन को उन्होंने बिना किसी लड़की के शूट किया है। अनुभव ने कहा, “उस पूरे सीन में लड़की दिखती ही नहीं हैं। लड़की का हाथ-पैर कुछ…मैंने शूट किया है बिना लड़की के। तो वो सीन आपकी सोच पर छोड़ दिया गया है कि आप कितना घिनौना इसे (रेप) को समझते हैं, उतना घिनौना आपको दिखाई देगा। ये आपको अजीब लगेगा, लेकिन आप देखेंगे कि अगर आप आंख बंद भी कर लेंगे तो भी आपको सुनाई देगा रेप।”

क्या था उस सीन को दिखाने के पीछे का विचार?

अनुभव ने कहा कि उस सीन को दिखाने का उनका विचार ये था कि आजकल लोग इतना रेप के बारे में खबरों में पढ़ते हैं कि लोगों ने इसे नॉर्मलाइज कर लिया है, लेकिन वो चाहते थे कि आगे से जब कोई इसके (रेप) बारे में सुने तो उन्हें घिन आए

SOURCE : LIVE HINDUSTAN