Home व्यापार समाचार Suzlon Energy के शेयर आज 52 वीक लो लेवल पर पहुंचा, एक्सपर्ट...

Suzlon Energy के शेयर आज 52 वीक लो लेवल पर पहुंचा, एक्सपर्ट ने खरीद लो, आगे बढ़ेगा भाव

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Suzlon Energy Ltd Target Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट के बाद भी एक्सपर्ट्स का भरोसा इस स्टॉक पर बना हुआ है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ग्रीन स्टॉक की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी आएगी।

Suzlon Energy Ltd Target Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को फिर से 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक लो लेवल 42.45 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई 74.30 रुपये के स्तर से 44 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, 2026 का भी साल सुजलॉन एनर्जी के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट के बाद भी एक्सपर्ट्स का भरोसा इस स्टॉक पर बना हुआ है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ग्रीन स्टॉक की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी आएगी।

ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस रेटिंग के पीछे की वजह सुजलॉन एनर्जी में हुए बदलाव हैं। कंपनी ने कर्ज को घटाया है। मैनेजमेंट में रणनीतिक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। बता दें, कुछ समय में सुजलॉन एनर्जी ने अजय कपूर को सीईओ नियुक्त किया है।

कंपनी के कर्ज में भारी गिरावट

सुजलॉन एनर्जी के ऊपर वित्त वर्ष 2020 के दौरान 12000 करोड़ रुपये कर्ज था। कंपनी इसे काफी हद तक घटाने में सफल रही है। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी ने 2000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सुजलॉन एनर्जी का ऑर्डर बुक जनवरी 2026 में 6.4 गीगावाट था। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि सुजलॉन एनर्जी विंड टरबाइन इंडस्ट्री में एक मार्केट लीडर है। जिसकी वजह से इसे फायदा मिलना सामान्य बात है।

क्या टारगेट प्राइस किया गया है सेट

सुजलॉन एनर्जी के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 65 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किा है। जोकि आज के न्यूनतम स्तर से 50 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज को भरोसा है कि आने वाले समय में यह स्टॉक अच्छा प्रदर्शन करेगा।

सुजलॉन एनर्जी ने दी जानकारी में बताया है कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 14.80 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर तिमाही में 445.20 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के रेवन्यू में 42.40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान सुजलॉन एनर्जी का रेवन्यू 4228.10 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का EBITDA इस दौरान 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 730.50 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN