Home  लाइफस्टाइल समाचार OSWAL BOOKS: कम समय में स्मार्ट तरीके से करें NEET 2026 की...

OSWAL BOOKS: कम समय में स्मार्ट तरीके से करें NEET 2026 की तैयारी

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

2026 में NEET की परीक्षा देने वाले हैं, तो OSWAL BOOKS को एक मौका जरूर दें। इनके NCERT फोकस्ड क्वेश्चन बैंक, पुराने सालों के क्वेश्चन पेपर आदि जैसे कई हेल्पफुल रिसोर्स आसानी से उपलब्ध मिल जाएंगे।

NEET की परीक्षा की तैयारी काफी कठिन है, परंतु गलत रिसोर्स का चयन इन्हें अधिक मुश्किल बना देता है। सही किताब, गाइड, मॉक पेपर्स और क्वेश्चन बैंक तैयारी के दौरान एक सच्चा शिक्षक साबित हो सकता है। किसी भी एग्जाम की तैयारी हो आपको सब कुछ पढ़ने की जरूरत नहीं होती, केवल सही और जरूरी जानकारी हो तो आपके लिए कड़ी से कड़ी परीक्षा पास करना भी आसान हो जाता है। खासकर NEET के विद्यार्थी के लिए बायोलॉजी और केमिस्ट्री पर पकड़ होना बहुत जरूरी है। क्लास 11वीं और 12वीं के NCERT की किताब को आप जितनी बार पढ़ें फाउंडेशन उतना मजबूत होगा। इसके अलावा एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए क्वेश्चन बैंक्स सॉल्व करें।

2026 में NEET की परीक्षा देने वाले हैं, तो OSWAL BOOKS को एक मौका जरूर दें। इनके NCERT फोकस्ड क्वेश्चन बैंक, पुराने सालों के क्वेश्चन पेपर आदि जैसे कई हेल्पफुल रिसोर्स आसानी से उपलब्ध मिल जाएंगे। ये NEET एग्जाम पैटर्न को समझने में आपकी मदद करेंगे।

NCERT से बनाएं मजबूत फाउंडेशन

NEET की तैयारी में NCERT के बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री का कॉन्सेप्ट जितना क्लियर होगा आपका फाउंडेशन उतना ही मजबूत होगा। खासकर 9th से 12th के NCERT की बायोलॉजी के किताब का एक-एक लाइन आपको क्लियर होना चाहिए इसके लिए किताब को बार-बार पढ़े, टेबल और डायग्राम्स देखें और नोट्स तैयार करें। तैयारी के बाद NCERT QUESTION BANKS पर काम करना शुरू करें, इन्हें जितनी बार हो सके सॉल्व करने का प्रयास करें।

एग्जाम पैटर्न समझने में मदद करेंगे पिछले साल के क्वेश्चन पेपर्स

पढ़ाई के साथ-साथ एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है। एग्जाम क्वेश्चन पैटर्न को समझने में पुराने साल के क्वेश्चन पेपर्स आपकी मदद करेंगे। हर एक साल के क्वेश्चन पेपर को ढूंढने में काफी समय व्यर्थ होगा, परंतु OSWAL के क्वेश्चन बैंक में पुराने साल के क्वेश्चंस एक जगह पर मिल जाएंगे। यहां आपको पुराने 38 सालों के Solved Question Paper मिलेंगे, अलग-अलग टॉपिक और सब्जेक्ट को ध्यान में रखते हुए क्वेश्चंस को अरेंज किया गया है। इस तरह आपके लिए यह समझना आसान होगा कि एक टॉपिक से किस तरह के और कितने क्वेश्चंस आ सकते हैं और कौन कौन से टॉपिक पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही साल दर साल एग्जाम के बदलते पैटर्न को समझना भी आसान हो जाएगा।

बेहतर कॉन्सेप्ट के लिए करें रेगुलर प्रैक्टिस

एग्जाम और उसके पैटर्न को समझने के बाद नियमित प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। अलग-अलग विषय के NCERT QUESTION BANKS सॉल्व करें। OSWAL ने अलग-अलग सब्जेक्ट के चैप्टर और टॉपिक अनुसार क्वेश्चन बैंक तैयार किए हैं, इनकी मदद से कॉन्सेप्ट बेहतर तरीके से क्लियर होगा और ये तैयारी और भी मजबूत होगी। केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स के महत्वपूर्ण टॉपिक्स के अलग-अलग सॉल्वड क्वेश्चन पेपर्स ट्राई करें।

कॉन्फिडेंट रहने में मदद करेंगे मॉक टेस्ट पेपर्स

NEET हो या कोई अन्य एग्जाम बेहतर अंडरस्टैंडिंग के लिए मॉक टेस्ट देना जरूरी है। इसमें OSWAL आपकी मदद करेगा! लेटेस्ट NTA पैटर्न को ध्यान में रखते हुए 10 मॉक टेस्ट पेपर्स तैयार किए गए हैं, जो 2026 NEET स्टूडेंट्स के लिए बहुत मददगार साबित होगा। मॉक टेस्ट स्पीड, एक्यूरेसी और एग्जाम के टेंपरामेंट को समझने के लिए जरूरी है। ये प्रत्येक टॉपिक और विषय के स्ट्रैंथ और वीकनेस को समझने में मदद करेगा। इस प्रकार कांसेप्ट को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है और मिस्टेक्स को अवॉइड करने में मदद मिलेगी। मॉक टेस्ट एग्जाम स्ट्रेस और एंजायटी मैनेजमेंट के लिए भी जरूरी है।

मजबूत रखें 12th बोर्ड्स की तैयारी

NEET की तैयारी के साथ-साथ 12th बोर्ड्स की पढ़ाई पर फोकस करें। दोनों के बीच बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। बोर्ड्स के सिलेबस NEET एग्जाम में काम आयेंगे। इनका कॉन्सेप्ट क्लियर रखें, इस तरह दोनों एग्जाम्स को समझना आपके लिए आसान रहेगा।

नियमित रूप से क्वेश्चन बैंक और मॉक टेस्ट देते रहें, इस तरह स्पीड बढ़ेगा, टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी और एग्जाम के टेंपरामेंट को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। ये कुछ ऐसे टिप्स हैं, को NEET की तैयारी आसान बना देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN