Home मनोरंजन समाचार O Romeo Box Office Collection Day 14: वीकेंड से पहले शाहिद कपूर...

O Romeo Box Office Collection Day 14: वीकेंड से पहले शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने जमकर छापे नोट, कमाए इतने करोड़

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/27/1200x900/imdb_list_13_02_1770957394656_1770957427400_1772153705393.png

विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं।

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 14: विशाल भारद्वाज डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। ‘ओ रोमियो’ के साथ एक बार फिर से विशाल और शाहिद एक साथ आए हैं। ‘करीब सिंह’ के बाद एक बार फिर से ‘ओ रोमियो’ में शाहिद का एग्रेसिव अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को कितनी कमाई कर डाली।

‘ओ रोमियो’ के सामने आईं ये फिल्में

शाहिद की ‘ओ रोमियो’ फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ सामना हुआ है। वहीं, ‘ओ रोमियो’ के साथ सेम डे पर और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भी रिलीज हुई। अब इसके सामने तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और सिद्धांत और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ भी खड़ी है। ऐसे में कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही हे ‘ओ रोमियो’

शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ ने 8.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है। ऐसे में अब इसके बुधवार के बाद अब इसके गुरुवार के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 14वें दिन ‘ओ रोमियो’ ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 61.55 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन

डे 1 8.5 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 47.1 करोड़ रुपये
डे 8 2.15 करोड़ रुपये
डे 9 3.4 करोड़ रुपये
डे 10 3.15 करोड़ रुपये
डे 11 1.6 करोड़ रुपये
डे 12 1.65 करोड़ रुपये
डे 13 1.25 करोड़ रुपये
डे 14 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 61.55 करोड़ रुपये

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि ‘ओ रोमियो’ की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN